10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब घोटाला: फैब्रिकेटेड है केस, मेरी गिरफ्तारी अवैध, राउज एवेन्यू कोर्ट...

दिल्ली शराब घोटाला: फैब्रिकेटेड है केस, मेरी गिरफ्तारी अवैध, राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचते ही बोलीं के कविता

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब घोटाले की जांच की आंच बीआरएस नेता के कविता तक पहुंच गई है. ईडी ने कविता को अरेस्ट करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया. जांच एजेंसी ने कविता की 10 दिन की हिरासत मांगी है. वहीं बीआरएस कार्यकर्ता ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं. उधर, के कविता ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है.

अदालत में पेश किए जाने के दौरान बीआरएस नेता ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हम इसे (मामले को) अदालत में लड़ेंगे. केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें कल शाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया और दिल्ली लाया गया है.

वहीं, जब ईडी के कविता के घर कार्रवाई के लिए पहुंची तो वहां उनके भाई केटीआर से ईडी अफसरों का बहस भी हो गई. BRS एमएलसी के कविता के आवास के अंदर की वीडियो भी सामने आई. इस वीडियो में दिख रहा है कि ईडी और बीआरएस नेता केटीआर राव के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है. इस वीडियो के अनुसार केटी राम राय और IRS भानु प्रिया के बीच बहस होती दिख रही है.

इस प्रकरण के बाद केटीआर की टीम की ओर से मैसेज जारी किया गया है. इसमें के. कविता और परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वे ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. पार्टी नेताओं ने कहा कि वे ईडी की अवैध गिरफ्तारी से कानूनी और शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निपटेंगे. केटीआर, हरीश राव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति से काम करने और गिरफ्तारी न रोकने को कहा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...