10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: पुलिस स्टेशन की छत से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, एक...

Delhi: पुलिस स्टेशन की छत से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, एक पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली ,

सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्केट थाने की तीसरी मंजिल से एक शख्स ने छलांग लगा दी. आनन-फानन उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसने दम तोड़ दिया. इस मामले में डीसीपी ऑफिस के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है. साथ ही हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि कमला मार्केट थाने की तीसरी मंजिल पर आज दोपहर करीब 3 बजे एक व्यक्ति चढ़ गया. इसके बाद वो घूमते हुए रेलिंग कूदकर छज्जे पर आ गया. ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी गतिविधि देखते हुए नीचे न कूदने के लिए कहा, लेकिन उसने तीसरी मंजिल से ही छलांग लगा दी. पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उसने दम तोड़ दिया.

पूछताछ के लिए उसे थाने लाया गया था
मृतक की पहचान आनंद वर्मा (45 साल) पुत्र टीकम सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई. ये बात सामने आई है कि आनंद के खिलाफ थाना कमला मार्केट में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह ने नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख की ठगी का केस दर्ज कराया गया था. इसी मामले में अजीत सिंह द्वारा पूछताछ के लिए उसे पुलिस थाने लाया गया था.

हेड कांस्टेबल अजीत सिंह का बयान
हेड कांस्टेबल अजीत सिंह के अनुसार, पैसे वापस करने के आश्वासन पर आनंद को प्रारंभिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया था. शाम सवा चार बजे अस्पताल से सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...