9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: घर में हुआ मामूली विवाद, पति ने पत्नी को उतार दिया...

दिल्ली: घर में हुआ मामूली विवाद, पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली,

उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में घरेलू विवाद के दौरान एक शख्स ने अपनी चालीस साल की पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना गुरुवार सुबह की है, जब दंपति के बच्चे स्कूल गए हुए थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतक महिला और आरोपी पति की यह दूसरी शादी थी. पुलिस को घटना की सूचना सुबह 7:30 बजे मिली. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महिला के शरीर पर चाकू के कई घाव पाए गए. शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपत्ति के बीच पारिवारिक मुद्दों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पति ने इस घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद आरोपी पति कुशल पाल मौके से फरार हो गया था.

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया जिसके बाद गुरुवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, आरोपी कुशल पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.’

बता दें कि हत्या की इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो घरेलू विवादों को सुलझाने के लिए कानूनी परामर्श की मदद लें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...