12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मेट्रो स्टेशन के पास युवक...

दिल्ली: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, मेट्रो स्टेशन के पास युवक की हत्या

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में पड़ोसी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना 20 नवंबर की रात समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के पास हुई, जब एक विवाद ने हिंसक झगड़े का रूप ले लिया न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि रात 10:23 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें चार लोगों द्वारा चाकू और ब्लेड से हमला किए जाने की सूचना दी गई. घायल व्यक्ति ललन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पीड़ित के भाई सुरेंद्र प्रसाद, जो इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं, उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी संजीत ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो संजीत अपने भाइयों ललित और रोहित के साथ मिलकर सुरेंद्र पर हमला करने लगा.

सुरेंद्र की चीखें सुनकर परिवार के अन्य सदस्य, जिनमें ललन भी शामिल थे उन्हें बचाने पहुंचे. झगड़े के दौरान संजीत ने चाकू से ललन पर हमला किया और वहां से फरार हो गया. बाद में ललन की मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान सूचना मिली कि झगड़े में संजीत भी घायल हुआ था और उसने बीएसए अस्पताल में इलाज करवाया.

पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया. संजीत के जुर्म स्वीकार कर लेने के बाद उसके भाई रोहित को भी बादली इलाके से पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपियों के परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...