10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से...

दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली. पुलिसकर्मी ने 6 अगस्त यानी मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे सिविल लाइंस बैरक में अपने कमरे में सुसाइड किया. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक एएसआई उत्तराखंड का रहने वाला था और साल 1994 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था. इस घटना की जानकारी परिवार को दे दी गई है. जानकारी के बाद क्राइम टीम और एफएसएस रोहिणी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है. मौके से मृतक की ओर से लिखा हुआ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

शुरुआती जांच में सामने आ रहा है कि मृतक पुलिसकर्मी को किसी पारिवारिक समस्या से परेशान था, जिसकी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNN) की धारा 194 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हेड कॉन्स्टेबल ने भी सर्विस रिवॉल्वर से की थी खुदकुशी
बीते साल जनवरी में भी दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. वह दिल्ली के पहाड़गंज थाने में तैनात था. उसने थाने में ड्यूटी के दौरान ही खुद को गोली मार दी थी. मृतक पुलिसकर्मी ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया गया है. सुसाइड नोट में लिखा था कि वह निजी कारणों से आत्महत्या कर रहा है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...