15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसेक्स रैकेट का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, ऐसे चल रहा था...

सेक्स रैकेट का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, ऐसे चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Published on

नई दिल्ली,

स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देहव्यापार के धंधे का खुलासा आए दिन होता रहता है. देश के कई राज्यों में पुलिस अपने मुखबिरों के जरिए सक्रिय सेक्स रैकेट का पता करती है और वहां छापा मारकर जिस्मफरोशी के दलदल में फंसाई गई लड़कियों और महिलाओं को आजाद कराती है.

इसी तरह का एक सेक्स रैकेट दिल्ली पुलिस ने शाहदरा के जगत पुरी इलाके में चल रहा था. पुलिस को इसकी सूचना मिली तो एक नकली ग्राहक को भेजा गया. दलालों ने उसके सामने सात लड़कियों के पेश किया. एक लड़की फाइनल करने के बाद उन दोनों एक कमरे में भेजा गया था.

इसी बीच नकली ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने अपनी टीम को इसकी सूचना दे दी. पुलिस ने जिस्मफरोशी के इस अड्डे पर धावा बोलकर एक महिला समेत सात लोगों को पकड़ लिया. यहां अलग-अलग जगहों से लड़कियों को लाकर देहव्यापार कराया था. इनमें कई लड़कियां मजबूरी में ये काम कर रही थी.

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, “पुलिस को शनिवार को इस सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी मिली थी. एक नकली ग्राहक को 1500 रुपए के साथ मौके पर भेजा गया. उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को करण चड्ढा बताया. उसने एक महिला से उसकी मुलाकात कराई.”

डीसीपी ने कहा कि उस महिला ने नकली ग्राहक के सामने सात महिलाओं को पेश किया. इसके बाद उसने पुलिस को अवैध गतिविधियों के बारे में संकेत दिया और एक टीम ने मौके पर छापा मारा. इस दौरान सेक्स रैकेट के एक संचालक को महिला और पांच अन्य व्यक्तियों के साथ पकड़ा गया है.

बताते चलें कि इससे पहले भी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया था. स्पा सेंटर शहादरा के एक मॉल में चल रहा था. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक को स्पा सेंटर में भेजा था. उनसे मालिश के लिए 1000 रुपए लिए गए थे.

इसके बाद 1000 रुपए अलग से देने पर शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया गया. इसके लिए 11 महिलाओं की तस्वीरें दिखाई गई. फर्जी ग्राहक के इशारे पर पुलिस टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मार दिया. वहां से स्पा सेंटर के मालिक सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...