12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: कोचिंग सेंटर हादसे के बाद भड़का छात्रों का गुस्सा, करोलबाग मेट्रो...

दिल्ली: कोचिंग सेंटर हादसे के बाद भड़का छात्रों का गुस्सा, करोलबाग मेट्रो स्टेशन का घेराव, सड़क जाम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के RAU’s IAS कोचिंग हादसे के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क गया है. करोड़बाग मेट्रो स्टेशन दृष्टि आईएएस के नीचे छात्रों ने सड़क जाम कर दिया. वहां आईएएस की तैयारी कर रहे छात्रों की भीड़ इकट्ठा हो गई है. छात्र सड़क पर बैठकर वन वे ट्रैफिक को रोक दिया है.

सभी छात्र वी वांट जस्टिस के नारे लगा रहे थे और सड़क पर बैठे गए. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर छात्रों में काफी उबाल है. करोलबाग दृष्टि आईएएस मेट्रो स्टेशन के नीचे जमाकर होकर सभी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों ने पूरे रोड को ब्लॉक कर दिया है. इस कारण वहां ट्रैफिक ठप हो गया है. छात्र हादसे की जांच की मांग कर रहे हैं.

इसके साथ ही एससीडी के खिलाफ भी छात्रों ने नाराजगी व्यक्त की है. छात्रों का कहना है कि इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा. तीन साथियों की मौत से छात्रों में काफी गुस्सा है. राव आईएएस कोचिंग में जिस तरह से तीन आईएएस एस्पाइरेंट की जान चली गई. इसको लेकर व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहा है.

राजेंद्र नगर स्थित RAU’s IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की जान चली गई. इसको लेकर काफी बवाल हो रहा है. करोलबाग से पहले यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों ने राजेंद्र नगर में घटनास्थल के बाहर भी प्रदर्शन किया था. अब करोलबाग मेट्रोस्टेशन पर भारी संख्या में छात्र-छात्रा जमा हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...