9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयसऊदी अरब संग कूटनीति चमकी, कोटा बढ़ा; फिर भी हज यात्रियों की...

सऊदी अरब संग कूटनीति चमकी, कोटा बढ़ा; फिर भी हज यात्रियों की संख्या में 50% की गिरावट क्यों?

Published on

दो दिन पहले की केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने 2025 के लिए हज कोटा बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। मंत्रालय ने कहा था कि इस साल के लिए हज कोटा 1,75,025 निर्धारित किया गया है, जो 2024 के 170,000 से ज्यादा है। इसके अलावा गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की घोषणा कर बड़ी राहत दी कि सऊदी अरब ने 10,000 हज तीर्थयात्रियों के लिए फिर से हज पोर्टल खोल दिया है, ताकि छूटे यात्रियों का रजिस्ट्रेशन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी भारत की कूटनीतिक संबंधों के जरिए ही संभव हो सका है।

बावजूद इसके, जम्मू-कश्मीर से एक निराश करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इस साल हज यात्रियों की संख्या में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हज यात्रा 04 मई से शुरू होगी। अधिकारियों ने बताया कि 2024 की तुलना में इस साल जम्मू-कश्मीर से हज करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में करीब 50 फीसदी की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि सब्सिडी बंद होने, विदेशी एयरलाइनों की रूचि कम होने और उच्च तापमान के कारण हज यात्रियों की संख्या में ये गिरावट आई है।

04 मई से शुरू होंगी उड़ानें
अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से इस साल 3,624 से अधिक तीर्थयात्रियों के वार्षिक तीर्थयात्रा पर जाने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल राज्य से 7,008 तीर्थयात्री हज पर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश उड़ानें श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए संचालित होंगी। जम्मू-कश्मीर हज समिति के कार्यकारी अधिकारी शुजात अहमद कुरैशी ने कहा, “इस साल जम्मू-कश्मीर से 3624 और लद्दाख से 242 तीर्थयात्री हज पर जाएंगे।”

2023 में 12,079 तीर्थयात्री हज पर गए थे
इस साल हज के लिए उड़ानें 4 मई से श्रीनगर से सऊदी अरब के लिए शुरू होंगी। 15 मई को तीर्थयात्रियों को लेकर अंतिम विमान उड़ान भरेगी। उन्होंने कहा, “श्रीनगर से 13 उड़ानें और दिल्ली से 440 तीर्थयात्रियों के साथ एक उड़ान होगी।” पिछले साल जम्मू-कश्मीर से 7,008 तीर्थयात्रियों ने हज किया था, जबकि 2023 में 12,079 तीर्थयात्री हज पर गए थे। 2022 में, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से लगभग 6,000 तीर्थयात्रियों ने हज यात्रा की थी, जबकि कोविड प्रतिबंधों के कारण 2020 और 2021 में हज नहीं हो सका था।

तीर्थयात्रियों की संख्या घटना के क्या कारण?
कुरैशी ने तीर्थयात्रियों की संख्या में गिरावट के लिए कई कारण बताए हैं। उन्होंने कहा, “एक कारण यह है कि इस साल हज उच्च तापमान के बीच चरम गर्मी के मौसम में पड़ रहा है और दूसरा कारण हज यात्रा के लिए ऊंची दरें हैं। उन्होंने बताया कि 2019 के बाद से सऊदी अरब ने 15% वैट चार्ज करना शुरू कर दिया है और दूसरी बड़ी बात यह है कि 2018 के बाद से सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी है। बता दें कि भारत से सऊदी अरब जाने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा लागत की भरपाई के लिए दी जाने वाली हज सब्सिडी को केंद्र सरकार ने जनवरी 2018 से समाप्त कर दिया था।

बता दें कि भारतीय हज समिति के माध्यम से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत को आवंटित 1,75,025 हज यात्रियों के कोटे के बड़े हिस्से की व्यवस्था करता है, जो वर्तमान में 1,22,518 है। बाकी 52,507 हज यात्रियों का कोटा निजी टूर ऑपरेटरों को आवंटित किया गया है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...