12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में डबल मर्डर, जामिया नगर में मिली युवक की लाश, हुक्का...

दिल्ली में डबल मर्डर, जामिया नगर में मिली युवक की लाश, हुक्का बार में लड़के का कत्ल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जामिया नगर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुल्तान अहमद के रूप में हुई है जो अबुल फजल एनक्लेव इलाके में रहता था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक युवक की मौत किस वजह से हुई है ये साफ नहीं हुआ है.

सुल्तान अहमद दिल्ली के अबुल फजल एनक्लेव स्थित अपने घर से 4 मई को को निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और जब वह नहीं मिला तो उसके लापता होने की रिपोर्ट शाहीन बाग थाने में दर्ज कराई. वहीं अगले दिन दोपहर 5 मई को उसकी डेड बॉडी जामिया नगर थाना क्षेत्र इलाके में मिली.

शव मिलने के बाद मृतक के घरवालों के बीच मातम पसरा हुआ है. मृतक के पिता ने बताया कि सुल्तान 4 मई की शाम को घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं आया तो हम लोगों ने उसको ढूंढना शुरू किया लेकिन वो नहीं मिला. अगले दिन दोपहर में जामिया नगर थाने से सूचना मिली कि बेटे की डेड बॉडी मिली है. हमें इंसाफ चाहिए क्योंकि मेरे बेटे की हत्या की गई है.

हुक्काबार में युवक की हत्या
बता दें कि शनिवार को ही दिल्ली में बंद पड़े हुक्का बार में 17 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक शनिवार की दोपहर तीन बजे किसी ने पीसीआर कॉल की और कहा की सात आठ लड़कों ने आकर एक लड़के को गोली मार दी है.

फोन आने के बाद पुलिस की टीम तुरंत गोविंदपुरी एक्सटेंशन में एक इमारत के पहले तल पर पहुंची जहां चोरी छिपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था. वहां खून बिखरा था और कुछ टिश्यू भी पड़े थे. पुलिस के मुताबिक इस हुक्का बार को 1 अप्रैल को ही बंद करा दिया गया था.

मौके पर पूछताछ में पुलिस को पता लगा की घायल को कुछ लोग एम्स हॉस्पिटल लेकर गए है. हॉस्पिटल पहुंचने पर पुलिस को पता लगा की पीड़ित की मौत हो गई थी. युवक के सिर में गोली मारी गई थी. पीड़ित की पहचान 17 साल के कुणाल के रूप में हुई है.

 

Latest articles

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...