11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयठंड के बीच दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी, इन राज्यों में...

ठंड के बीच दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों को ठिठुरन वाली सर्दी के साथ-साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में घने से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों में घना कोहरा देखने को मिलेगा. बता दें, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी 09 जनवरी को मौसम के सबसे खराब कोहरे की स्थिति देखी गई. घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है.

बूंदाबांदी और बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 11 जनवरी की रात और 12 जनवरी की सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं, IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी को भारी बारिश या बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

कोहरे पर क्या है अपडेट? 
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है. 

मौसम की गतिविधियों में होगा बदलाव
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है. एक और पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है. जिससे उत्तर भारत की मौसमी गतिविधियों में बदलाव होगा. इस दौरान शीतलहर के साथ ठंड और बढ़ने एवं बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है.

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है. उत्तर पूर्व में सबसे कम तापमान 10.8 सुल्तानपुर का रहा. वहीं, पूर्व में अधिकतम तापमान 14.4 लखनऊ और बहराइच में रिकॉर्ड किया गया. हरियाणा में तापमान 11.5 तक गिरा. हालांकि दिल्ली के पालम और आयानगर में तापमान 17-18 के बीच ही रहा. हालांकि मौसम को लेकर मानक माने जाने वाले सफदरजंग केंद्र में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा.

दिल्ली के पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी
बिहार के पटना में तापमान लुड़ककर 12.8 तक पहुंच गया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में 15.0 रहा और बरेली में गिरकर 13.0 हुआ. ठंड के साथ-साथ लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है. आज सुबह 9 जनवरी को करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली के सफदरजंग और पालम में 25 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...