3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयनशे में धुत हुआ बॉयफ्रेंड तो कंधे पर उठाकर घर ले गई...

नशे में धुत हुआ बॉयफ्रेंड तो कंधे पर उठाकर घर ले गई गर्लफ्रेंड

Published on

नई दिल्ली ,

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो सुर्खियों में है. इस वीडियो में एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को कंधे पर उठाकर ले जाते हुए दिख रही है. बताया गया कि बॉयफ्रेंड नशे में धुत हो गया था, इसलिए गर्लफ्रेंड उसे उठाकर घर ले जा रही थी. टिकटॉक पर इस वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है.

nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना न्यू ईयर की शाम की है. एक लड़की बॉयफ्रेंड संग पार्टी के लिए गई थी. लेकिन बॉयफ्रेंड इतना नशे में हो गया कि उसका चलना मुश्किल हो गया था. ऐसे में लड़की ने उसे अपने कंधे पर उठा लिया. बीच सड़क जिसने भी लड़की को देखा वो हैरान रह गया.

कपल के इस 11 सेकंड के वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर अपलोड किया गया. जहां इसे करीब 4 मिलियन (40 लाख) व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, वीडियो में लोकेशन का खुलासा नहीं किया गया. हां, ये जरूर बताया गया कि वीडियो न्यू ईयर सेलिब्रेशन का है.

पोस्ट किए जाने के कुछ देर बाद ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा- ऐसी गर्लफ्रेंड मिलना मुश्किल है, तो किसी ने कहा- पार्टनर हो तो ऐसा. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को Prank बताया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़की बॉयफ्रेंड को अपने कंधे पर उठाकर चल रही है. बॉयफ्रेंड का वजन ज्यादा होने का कारण बीच-बीच में वो उसे संभाल भी रही है. आसपास लोग आ-जा रहे हैं और उसे देख रहे हैं. कुछ लोग कपल की इस हरकत को अपने कैमरे में कैद करते भी दिखे.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...