9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयवीर सावरकर के नाम पर हो सकता है DU का नया कॉलेज,...

वीर सावरकर के नाम पर हो सकता है DU का नया कॉलेज, पीएम मोदी के आधारशिला रखने की संभावना

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 3 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दो नए परिसरों और वीर सावरकर के नाम पर एक कॉलेज की आधारशिला रखने की संभावना है। विश्वविद्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी। डीयू की कार्यकारी परिषद की ओर से 2021 में अनुमोदित सावरकर कॉलेज नजफगढ़ में 140 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया है और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से इस संबंध में पुष्टि मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जनवरी को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के दो नए कैंपस का उद्घाटन कर सकते हैं। ये कैंपस पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली में होंगे। इसके साथ ही, वीर सावरकर के नाम पर एक नए कॉलेज की नींव भी रखी जाएगी। यह कॉलेज नजफगढ़ में बनेगा। इसकी लागत लगभग 140 करोड़ रुपये होगी। DU ने 2021 में इस कॉलेज को मंज़ूरी दी थी। विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री को न्योता भेजा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से पुष्टि का इंतजार है।

सूरजमल विहार में प्रस्तावित पूर्वी परिसर की स्थापना 373 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से की जाएगी जबकि द्वारका में पश्चिमी परिसर की स्थापना पर 107 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। कार्यकारी परिषद ने 2021 में भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक कॉलेज का नाम रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी थी।

डीयू के कुलपति योगेश सिंह को दो प्रस्तावित कॉलेजों के लिए नामों के चयन का अधिकार दिया गया। इस सूची में स्वामी विवेकानंद, वल्लभभाई पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी और सावित्रीबाई फुले जैसे नाम शामिल थे। विश्वविद्यालय ने दो कॉलेजों की स्थापना के लिए नजफगढ़ और फतेहपुर बेरी में दो भूखंड आवंटित किए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...