12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-नोएडा में धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश, अचानक बदला मौसम का...

दिल्ली-नोएडा में धूल भरी आंधी और झमाझम बारिश, अचानक बदला मौसम का मिजाज

Published on

नई दिल्ली:

लू और प्रचंड झेल रही दिल्लीवालों को मौसम ने राहत दी है। गुरुवार शाम अचानक से मौसम ने करवट ली। राजधानी के कई इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में बारिश होने और आंधी आने का पूर्वानुमान जारी किया था।

अचानक बदला मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर में जहां दिल्ली में तेज धूप खिली वहीं शाम होते होते अचानक मौसम बदल गया और धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने शहर को अपनी चपेट में लिया।

आईएमडी के अनुसार, आज न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 5.9 डिग्री अधिक है। इस बीच, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

नोएडा-गाजियाबाद में भी आंधी-तूफान
दिल्ली के साथ-साथ नोएडा में भी धूल भरी आंधी देखने को मिली। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की भी खबर है। मौसम विभाग ने आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। इसके अलावा गाजियाबाद में भी आंधी चल रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह आंधी और बारिश गर्मी से कुछ राहत दे सकती है, लेकिन तापमान में खास कमी की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी मौसम का यही रुख बना रहने की संभावना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...