6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस भूकंप की तीव्रता 2.5 बताई जा रही है. इससे पहले भी राजधानी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा चुके हैं. उसी कड़ी में मंगलवार को रात 9.30 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. नई दिल्ली का पश्चिमी क्षेत्र भूकंप का केंद्र रहा और पांच किलोमीटर इसकी गहराई बताई गई.

भूकंप के झटके क्योंकि हल्के रहे, इसलिए ज्यादा लोगों को इसकी भनक नहीं लगी. लेकिन राजधानी और एनसीआर में लगातार आ रहे ये भूकंप के झटके अच्छे संकेत नहीं हैं. दिल्ली संवेदनशील इलाकों में माना जाता है, ऐसे में यहां पर तेज तीव्रता का भूकंप भारी तबाही मचा सकता है. जानकार मानते भी हैं कि आने वाले सालों में एक बड़ा भूकंप आने की संभावना है. ऐसे में लोगों के मन में एक डर बना रहता है.

भू-विज्ञान मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली में अगर रिक्टर स्केल पर छह से अधिक तीव्रता का भूकंप आता है तो बड़े पैमाने पर जानमाल की हानि होगी. दिल्ली में आधे से अधिक इमारतें इस तरह के झटके को नहीं झेल पांएगी वहीं घनी आबादी की वजह से बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है. दुर्भाग्य की बात है कि भूकंप के खतरों को देखते हुए भी राजधानी ने सबक नहीं लिया. यहां ना तो उससे बचने के उपाय किए गए और ना ही इमारतों के निर्माण में सावधानी बरती गई है.

वैसे इससे पहले मेघालय के तुरा में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप सुबह 3:46 बजे आया. इसकी तीव्रता 3.4 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी भीतर था. 22 नवंबर को लद्दाख के लेह और करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही. भूकंप का केंद्र करगिल से 191 किमी दूर उत्तर में था.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...