10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयअगस्ता वेस्टलैंड मामले में ED की कार्रवाई, आरोपी श्रवण गुप्ता की 16...

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ED की कार्रवाई, आरोपी श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

Published on

नई दिल्ली,

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अगस्ता वेस्टलैंड VVIP चॉपर घोटाला मामले में आरोपी श्रवण गुप्ता की 16.57 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है. दिल्ली के एक प्रतिष्ठित इलाके में स्थित ये संपत्तियां ED द्वारा पहले कुर्क की गई संपत्तियों में शामिल हैं, जिनकी कीमत 2022 में 4.05 करोड़ रुपये थी. घोटाले में फंसे श्रवण गुप्ता को कथित तौर पर विभिन्न कंपनियों के माध्यम से आय प्राप्त हुई, जिसमें मेसर्स नैटिल ओवरसीज इंक, स्विट्जरलैंड, टाइमकीपर लिमिटेड, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स और मैसर्स हॉल पार्क होल्डिंग्स लिमिटेड, यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं. मॉरीशस की एक शेल कंपनी के माध्यम से भेजे गए पैसे इटली के मेसर्स अगस्ता स्पा के साथ एक डिफेंस डील में रिश्वत से प्राप्त हुई थी.

12 VVIP हेलिकॉप्टरों की खरीद को प्रभावित करने के लिए रिश्वत
ED ने फरवरी 2022 में श्रवण गुप्ता के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट) दायर की थी और मौजूदा समय में एजेंसी प्रत्यर्पण की कार्यवाही कर रही है. श्रवण गुप्ता नवंबर 2019 में देश से भाग गए थे. CBI द्वारा दर्ज की गई FIR के आधार पर शुरू की गई ED की जांच में कथित तौर पर 12 वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की खरीद को प्रभावित करने के लिए मेसर्स अगस्ता वेस्टलैंड द्वारा भुगतान की गई 70 मिलियन यूरो की रिश्वत का खुलासा हुआ. इन रिश्वतों को ट्यूनीशिया, मॉरीशस, यूके, स्विट्जरलैंड, बीवीआई और यूएई जैसे देशों में फैले नेटवर्क के माध्यम से अवैध से वैध बनाया गया था.

28 मिलियन यूरो की रिश्वत भारत और ट्यूनीशिया में विदेशी नागरिकों गुइडो हश्के और कार्लो गेरोसा की कंपनियों के माध्यम से दी गई थी, जिसका एक हिस्सा श्रवण गुप्ता के स्वामित्व वाली कंपनियों से जुड़ा था. जांच के दौरान, ED ने विशेष अदालत के समक्ष एक अभियोजन शिकायत और 11 पूरक अभियोजन शिकायतें दर्ज की हैं. एजेंसी ने 110 करोड़ रुपये की अपराध से जुड़ी आय के लिए 12 अनंतिम कुर्की आदेश (पीएओ) जारी किए हैं. कुर्क की गई संपत्तियों में भारत में बैंक खाते, म्यूचुअल फंड, स्टॉक, आभूषण, जमीन और फ्लैट, साथ ही फ्रांस में आवासीय संपत्ति के साथ कई अन्य संपत्तियां शामिल हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...