10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम में मतगणना की तारीख बदली, अब इस...

चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम में मतगणना की तारीख बदली, अब इस दिन आएंगे नतीजे

Published on

ईटानगर/नई दिल्ली

चुनाव आयोग की तरफ से लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा की गई है। आयोग ने ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी लोकसभा चुनाव के नतीजे के साथ ही घोषित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब आयोग की ओर से सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना की तारीख में बदलाव किया गया है।

19 अप्रैल को होगी वोटिंग
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ ही 19 अप्रैल को यहां विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे। इन दोनों राज्यों में मतगणना 4 जून के बजाए अब 2 जून को होगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। ऐसे में किसी भी हालत में 2 जून तक मतगणना का काम पूरा हो जाना चाहिए। चुनाव आयोग की तरफ से इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। जबकि पहले चुनाव आयोग की तरफ से इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी। अब चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि यहां मतगणना 2 जून को होगी।

अरुणाचल में सिक्किम में कितनी सीटें?
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 60 है। 2019 के चुनावों में एनडीए ने 41 सीटें जीती थी। विपक्षी दलाें को काफी कम सीटें मिली पाई थीं। इसी प्रकार से सिक्किम विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 32 है। यहां पर बहुमत का आंकड़ा 17 सीटों का है। पिछली चुनावों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 15 सीटें मिली थीं। सिक्किम लोकसभा सीट पर भी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को जीत मिली थी। अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में एक सीट पर एनडीए और एक सीट पर यूपीए को जीत मिली थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...