19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयफेक Email से की थी झूठी शिकायत... दिल्ली सरकार के अफसर पर...

फेक Email से की थी झूठी शिकायत… दिल्ली सरकार के अफसर पर गिरी गाज, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली,

फेक ईमेल आईडी से मेल भेजकर झूठी शिकायत करने वाले दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रेमनाथ नाम के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है. अधिकारी पर आरोप है कि इसने नकुल कश्यप नाम के शख्स के नाम से एक जाली ईमेल आईडी बनाई और फिर वाईवीवीजे राजशेखर सचिव विजिलेंस जीएनसीटीडी (GNCTD ) के खिलाफ कई अधिकारियों को फेक शिकायत इस ईमेल आईडी से भेज दी.

दिल्ली पुलिस ने 3 नवंबर 2023 को सेंट्रल जिले के आईपी स्टेट थाना पुलिस में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. बाद में इस जांच को क्राइम ब्रांच के सुपुर्द कर दिया गया था.दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में सहयोग करने की बजाय प्रेमनाथ गायब हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था.

गैरजमानती वारंट जारी होने पर गायब हो गया था अधिकारी
इस दौरान प्रेमनाथ ने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की अपील भी लगाई थी, जो खारिज हो गई. तब सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल के लिए भी अर्जी लगाई. जब कहीं से कोई फायदा नहीं मिला और इस दौरान उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया तो प्रेमनाथ गायब हो गया.

तिरुपति जाने के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने प्रेमनाथ को कई जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली की वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से तिरुपति बालाजी जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने प्रेमनाथ को कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से इसे फिलहाल जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...