6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर बढ़े किसान, दलित प्रेरणा स्थल के पास...

बैरिकेड तोड़ दिल्ली की ओर बढ़े किसान, दलित प्रेरणा स्थल के पास डाला डेरा, नोएडा और दिल्ली पुलिस मुस्तैद

Published on

नोएडा,

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के नेतृत्व में हजारों किसान नोएडा से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं. हजारों किसान नोएडा से दिल्ली के संसद भवन की तरफ विरोध मार्च निकाल रहे हैं. किसान नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की 5 मांगों पर जोर दे रहे हैं. प्रदर्शनकारी किसान नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल से बैरिकेडिंग तौड़कर आगे बढ़ गए हैं.

बता दें कि दिल्ली के संसद भवन में शीतकालीन सत्र चल रहा है. ऐसे में पुलिस के सामने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकना बड़ी चुनौती है. किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में बैरिकेड लगाने और रूट डायवर्ट करने सहित सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं.

> पैदल मार्च कर रहे किसान दलित प्रेरणा स्थल से आगे बढ़ चुके हैं. उनके प्रदर्शन के बीच महामाया ब्रिज पर जाम लग गया है.

> दलित प्रेरणा स्थल के सामने थोड़ी देर तक बैठने के बाद प्रदर्शन कर रहे किसान आगे बढ़ गए हैं. हजारों किसानों का जत्था आगे बढ़ चुका है.

> प्रदर्शनकारी किसानों को दलित प्रेरणा स्थल के पास रोक लिया गया है. यहां सभी किसान धरने पर बैठ गए हैं. सामने पुलिस की तगड़ी बैरिकेंडिग लगी हुई है.

> किसानों का ग्रुप महामाया फ्लाईओवर से दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रहा है. अब पुलिस और आंदोलनकारी किसान आमने-सामने आ चुके हैं.

> किसानों ने नोएडा के महामाया फ्लाईओवर को घेर लिया है, जिससे भीषण जाम की स्थिति बन गई है.

> किसानों के हल्लाबोल के देखते हुए दिल्ली बॉर्डर के आस-पास चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

> तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

> कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया.

> नोएडा पुलिस ने कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों को दिल्ली जाने नहीं दिया जाएगा.

प्रदर्शनकारी किसान भारतीय किसान परिषद (BKP) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) सहित अन्य संबद्ध समूहों से जुड़े हैं. बीकेपी नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे शुरू होगा और किसान पैदल तथा ट्रैक्टरों से दिल्ली की ओर कूच करेंगे.

किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. पुलिस ने जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की है. पुलिस सहित पीएसी की कई कंपनियों को भी तैनात किया गया है. यमुना प्राधिकरण पर भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है और बाकायदा बैरिकेडिंग की गई है. यमुना प्राधिकरण पर किसानों के ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगा हुआ है, यहां से किसान अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर दिल्ली के लिए कूच करेंगे.

दिल्ली/बॉर्डर एरिया में चेकिंग की जा रही है, जिसमें ट्रैफिक धीमी गति से आगे बढ़ रहा है. मौजूदा वक्त में सभी रेड लाइट को ग्रीन कर दिया गया है. कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस यातायात को सुचारू रूप से संचालित करा रही है. ग्रेटर नोएडा के किसानों को पुलिस दिल्ली कूच करने से रोकती हुई, जबकि किसान जाने पर अड़े हैं.

किसान आंदोलन की वजह से रूट डायवर्जन
चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले लोग सेक्टर 14ए फ्लाईओवर, गोलचक्कर चौक, सेक्टर 15, संदीप पेपर मिल चौक और झुंडपुरा चौक से होकर अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं. डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले लोग फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होते हुए अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं. कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले लोग महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 होते हुए निकल सकते हैं. ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोग चरखा गोल चक्कर से कालिंदी कुंज होते हुए निकल सकते हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...