18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयएल्विश यादव पर FIR दर्ज, यूट्यूबर से मारपीट का वीडियो हुआ था...

एल्विश यादव पर FIR दर्ज, यूट्यूबर से मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Published on

नई दिल्ली,

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव पर एफआईआर दर्ज हो गई है. यह कार्रवाई एल्विश के उस वायरल वीडियो पर हुई है, जिसमें वह सागर ठाकुर (मैक्सटर्न) नाम के यूट्यूबर को मारते हुए नजर आ रहे हैं. एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

सागर ठाकुर ने लगाए बड़े इल्जाम
सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न, दिल्ली के मुकंदपुर इलाके के रहने वाले हैं. अपनी एफआईआर में उन्होंने कहा है कि एल्विश यादव ने उनके साथ मारपीट करने के साथ उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. ऐसे में सागर चाहते हैं कि एल्विश पर जल्द से जल्द पुलिस एक्शन ले.

मैक्सटर्न भी एक यूट्यूबर हैं, जो गेमिंग से जुड़े वीडियो बनाते हैं. साल 2017 से वो कंटेंट क्रिएटर बने हुए हैं और यूट्यूब पर 1.6 मिलियन यूजर्स उनके साथ जुड़े हुए हैं. सागर ठाकुर ने बताया कि वो साल 2021 से एल्विश यादव को जानते हैं. पिछले कुछ महीनों में एल्विश ने काफी नफरत और प्रोपैगेंडा फैलाने का काम किया है, जो उन्हें पसंद नहीं आया.

सागर ठाकुर के मुताबिक, उन्हें एल्विश यादव की तरफ से मिलने के लिए पूछा गया था. इसे लेकर उन्होंने सोचा था कि एल्विश उनसे बात करेंगे, लेकिन जब एल्विश यादव स्टोर में पहुंचे तो उनके साथ 8 से 10 गुंडे थे, जिन्होंने शराब पी हुई थी. सभी ने उन्हें मारना शुरू कर दिया और उनके साथ गाली-गलौच भी की.

सागर ने एल्विश यादव पर बड़े इल्जाम लगाए हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि एल्विश यादव ने उनकी रीढ़ की हड्डी को तोड़ने की कोशिश की ताकि वो दिव्यांग हो जाएं. ये सभी लोग 8 मार्च को रात साढ़े 12 बजे आए थे. स्टोर से जाने से पहले एल्विश यादव ने सागर ठाकुर को धमकी दी कि वो उन्हें जान से मार देंगे.

सागर का कहना ये भी है कि वो लगभग बेसुध हालत में थे. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है. और एल्विश यादव की हरकत को आईपीसी के सेक्शन 308, 307 के तहत मानव हत्या का मामला बताया है. सागर की मांग ये भी है कि पुलिस उनका मेडिकल टेस्ट भी करवाए.

वायरल हो रहा वीडियो
एल्विश यादव के सागर ठाकुर को मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एल्विश को कई लोगों के साथ गुस्से में स्टोर में आकर एक शख्स के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है. इस मामले की शुरुआत तब हुई थी जब सागर ठाकुर ने एल्विश और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को लेकर एक वीडियो शेयर किया था.

 

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...