8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबुराड़ी में पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट से आग, फायरकर्मी सहित 5...

बुराड़ी में पटाखे की फैक्ट्री में ब्लास्ट से आग, फायरकर्मी सहित 5 लोग घायल

Published on

नई दिल्ली :

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में फैक्ट्री में आज देर शाम अचानक आग लग गई। यह आग पटाखे की फैक्ट्री में लगी थी। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह फैक्ट्री बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर चल रही थी। जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। उनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

एक व्यक्ति बुरी तरह से जला
रिपोर्ट के अनुसार हादसे में घायल व्यक्ति बुरी तरह से जल गया है। इस व्यक्ति की पहचान 27 साल के हिमांशु के रूप में हुई है। बाकी घायलों की पहचान आनंद, रवि प्रकाश और विजय पांडे के रूप में हुई है। यह सभी तीनों 25 और 40% जले हैं, इनको तुरंत बुराड़ी हॉस्पिटल में पीसीआर के जरिये ले जाया गया। हिमांशु को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फायरकर्मी भी हुआ घायल
दिल्ली में फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि आग बुझाने के दौरान दिल्ली फायर सर्विस का एक फायर ऑपरेटर देवेंद्र संधू भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। लगभग 500 स्क्वायर यार्ड में बने इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जहां फैक्ट्री चल रही थी, वही फर्स्ट फ्लोर पर लोग रहते थे। घटना की जांच के बाद ही आग लगने के कारणों के बारे में वास्तविक पता लग पाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...