3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयपहले खाया पिज्जा, फिर मां के लिए बनाई रोटी और लगा ली...

पहले खाया पिज्जा, फिर मां के लिए बनाई रोटी और लगा ली फांसी… दूर के भाई से शादी करना पड़ा महंगा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में खुदकुशी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लड़की ने अपने कथित पति से अलग होने की वजह से अपनी जान दे दी. हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं है कि लड़की ने उस लड़के से शादी कर ली थी या नहीं. इस घटना को लेकर कोई एफआईआर तो दर्ज नहीं हुई है. मगर पुलिस इस मामले के हर पहलू को खंगाल रही है.

यह मामला दिल्ली के द्वारका इलाके का है. दरअसल, वहां रहने वाली एक लड़की को अपने दूर के रिश्तेदार से प्यार हो गया. बताया जाता है कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली थी. लेकिन 23 मार्च को उस लड़की ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. इस वजह से केस की जांच अब लोगों के बयान और सबूतों के आधार पर की जा रही है.

दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी 23 मार्च को मिली. पुलिस के मुताबिक, लड़की ने घर मे उस वक़्त फांसी लगाई जब घर मे कोई मौजूद नहीं था. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को घरवालों को सौंप दिया. पुलिस ने इस मामले में इंटरेस्ट प्रोसिडिंग शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है. अगर जांच के दौरान पुलिस को कोई सबूत मिलेगा तो कार्यवाई की जाएगी.

घरवालों का इल्जाम है कि उस लड़के ने रिश्ता तोड़ लिया था और लड़की इस वजह से डिप्रेशन में थी. और यही उसकी खुदकुशी की वजह बनी. जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. अगर किसी के खिलाफ सबूत मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी. जांच में पता लगा है कि लड़की ने खुदकुशी से पहले पिज़्जा मंगाकर खाया था. फिर अपनी मां के लिए रोटी बनाई थी. मां जब घर वापस आई तो देखा बेटी फंदे पर लटकी हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, लड़के और लड़की की मुलाकात कुछ समय पहले किसी रिश्तेदार के घर पर हुई थी. दोनों रिश्ते में दूर के भाई बहन लगते थे. धीरे धीरे दोनों बातें करने लगे. फिर दोस्ती गहरी हो गई और दोनों में प्यार हो गया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने शादी कर ली थी? क्योंकि एक फोटो में लड़का उस लड़की की मांग भरता हुआ दिखाई दे रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी के बयान दर्ज किए जायेंगे.

लड़की के घरवाले खुद को इस रिश्ते से पूरी तरह अनजान बता रहे हैं. लेकिन पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी को उनके रिश्ते की जानकारी लग गई थी. एक बार तो लड़की ने जिद में अपना सिर सिर्फ इसलिए मुंडवा लिया था कि उसके कथित पति ने उससे कहा था कि वो ज्यादा खूबसूरत है और कहीं वो उसे छोड़ न दे. लड़की उस लड़के से ज्यादा सुंदर न दिखे इसलिए उसने बाल पूरी तरह कटवा दिए थे. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस पता लगाना चाहती है कि क्या लड़की ने किसी उकसावे की वजह से खुदकुशी की है या फिर लड़के के अलग हो जाने की वजह और डर से.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...