21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में सैलाब, यूपी में लो प्रेशर एरिया, खत्म नहीं हुआ बिपरजॉय...

राजस्थान में सैलाब, यूपी में लो प्रेशर एरिया, खत्म नहीं हुआ बिपरजॉय का असर

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात के बाद चक्रवात बिपरजॉय ने राजस्थान को भी जमकर प्रभावित किया है. राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश से कई नदियां-नाले उफान पर हैं. इससे कई गांवों का आपसी संपर्क भी टूट गया है. राजस्थान से आगे बढ़ते हुए इसका असर अब उत्तर प्रदेश में भी शुरू हो गया है. आगे बढ़ने के बाद भी कई राज्यों पर साइक्लोन का असर देखने को मिल रहा है. यूपी के बिजनौर और सिक्किम के गंगटोक से तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. अरुणाचल प्रदेश में इंडो चाइना बॉर्डर पर तूफान की वजह से पुल धराशायी हो गया है. जिससे टुटिंग शहर और ऊपरी सियांग के सीमावर्ती इलाकों का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से टूट गया है.

कहां है चक्रवात बिपरजॉय?
साइक्लोन बिपरजॉय के लाइव ट्रैकर के मुताबिक, चक्रवात राजस्थान के कई इलाकों से होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा से लगते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है. बता दें कि गुजरात से निकलने के बाद ही चक्रवात लो प्रेशर में बदल चुका है. चक्रवात बिपरजॉय के आगे की चाल का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सका है.

राजस्थान-मध्य प्रदेश में अब भी असर बाकी
राजस्थान तूफानी हवा और लगातार हो रही बारिश की वजह से रेगिस्तान सैलाब से जूझ रहा है. धौलपुर और अजमेर में सड़क से लेकर अस्पताल तक सब कुछ जलमग्न हो चुका है. अंबाला में सड़कों पर धराशाई पेड़ तूफान के असर की कहानी बयां कर रहे हैं. प्रदेश के कई इलाकों में अभी आंधी-बारिश का अलर्ट है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के जयपुर में 23 जून के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है. वहीं इसके बाद 26 जून तक हल्की बारिश और आंधी के आसार हैं. वहीं मध्य प्रदेश में भी तूफान का असर बरकरार है. एमपी के श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शुवपुरी, गुना समेत कई इलाकों में 22 जून तक अच्छी खासी बारिश और इसके बाद 26 जून तक आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी है.

उत्तर प्रदेश पहुंचा बिपरजॉय
गुजरात से राजस्थान के बाद चक्रवात बिपरजॉय का असर मध्य प्रदेश पर भी बड़े पैमाने पर देखने को मिला लेकिन पश्चिमी इलाकों में अब इसका व्यापक असर उत्तर प्रदेश के मौसम में देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश की बाद करें तो इसके पश्चिम में स्थित बिजनौर जिले पर अधिक प्रभाव देखा जा रहा है. बिजनौर के कई इलाकों में आज सुबह से ही बारिश जारी है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, यहां 24 जून तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 24 जून तक इन इलाकों में आंधी बारिश के आसार हैं और आसमान में बादल छाए रहेंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...