11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराष्ट्रीयकोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, तेजस से राजधानी तक...

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, तेजस से राजधानी तक 10-10 घंटे लेट… यात्रियों का बुरा हाल

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में ठंड का प्रकोप चरम पर है, उस पर कोहरे ने मुश्किलें और भी बढ़ा दी हैं. कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया है. हालात ये हैं कि राइट टाइम चलते वाली ट्रेनें भी एक-दो नहीं, बल्कि कई घंटों की देर से चल रही हैं. उत्तर प्रदेश के चंदौली रेलवे जंक्शन पर यात्री बेहाल नजर आए. यहां राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेन भी 10-10 घंटे की देर से चल रही है.

घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रहे घने कोहरे के चलते एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त है. तो वहीं दूसरी ओर इसका सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. घने कोहरे के चलते ट्रेनों के पहिए थम से गए हैं. ट्रेनें तो लेट हो ही रही है, इनका रेलवे स्टेशन पर इंतजार करने वाले यातियों का भी भीषण ठंड में हाल-बेहाल हो रहा है. दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के सर्वाधिक व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में शुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर इसका असर साफ देखने को मिला है, जहां ट्रेनें 10-10 घंटे की देरी से चल रही हैं.

तेजस से लेकर राजधानी एक्सप्रेस तक लेट
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कोहरे की मार सबसे ज्यादा नजर आई. यहां से होकर गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित दर्जनों ट्रेने कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं. कोहरे के चलते इस स्टेशन से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली राजेंद्र नगर Tejas Express 9 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं नई दिल्ली भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी 9 घंटे लेट है. यही हाल भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और विभूति एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों का है. जो अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं.

यात्रियों ने बताई ये परेशानी
आजतक ने जब रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों से बात की, तो इनमें एक मोहित (यात्री भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस) ने बताया कि रविवार सुबह 10:00 बजे की ट्रेन थी, हमको शाम 6:00 बजे मिली, अभी ट्रेन आठ नौ घंटे की देरी से चल रही है. हमको ऑफिस से एक्स्ट्रा छुट्टी लेनी पड़ रही है. एक अन्य यात्री विश्वास राव ( यात्री भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ) ने बताया कि हमारी ट्रेन 8-9 घंटे लेट हो गई है और परेशानी यह है कि जो हमारा टाइम शेड्यूल था वह सब गड़बड़ हो गया है. आशीष उपाध्याय (रेलयात्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन) का कहना है कि सुबह थोड़ा जल्दी आ गए थे कि ट्रेन छूट न जाए, लेकिन यहां आए तो पता चला की ट्रेन दो-ढाई घंटे लेट है. सर्दी की वजह से डबल दिक्कत हो रही है.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

एनटीपीसी प्रमुख गुरदीप सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, नए उत्तराधिकारी की खोज जारी

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...