13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयइंडिया गेट से लेकर राज्यों के सीएम हाउस तक... एक घंटे के...

इंडिया गेट से लेकर राज्यों के सीएम हाउस तक… एक घंटे के लिए पूरे देश में क्यों छाया

Published on

नई दिल्ली:

आज पूरे देशभर में रात साढ़े 8 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक अंधेरा छाया रहा। दिल्ली में इंडिया गेट, कुतुबमीनार से लेकर कई राज्यों के सीएम हाउस और अन्य ऐतिहासिक इमारतों में लाइट्स बंद की गई। ऐसा ‘अर्थ आवर’ के तहत किया गया। हर साल बिजली बचाने के उद्देशय से भारत समेत दुनिया के कई देश एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट बंद करते हैं।

दिल्ली में इंडिया गेट समेत कई इमारतों की लाइटें की गईं बंद
इस साल अर्थ आवर रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक चला। अर्थ आवर ने केवल भारत बल्कि 190 से ज्यादा देशों में मनाया जाने वाला दिन है। शनिवार को अर्थ आवर के दौरान दिल्ली के इंडिया गेट, कुतुबमीनार समेत कई इमारतों में गैर जरूरी लाइटें बंद की गईं। सरकारी इमारतों के अलावा आम लोगों ने भी अपने घरों में गैर जरूरी लाइटों को बंद किया।

दिल्ली में अर्थ आवर के दौरान बचाई 269 मेगावाट बिजली
इस साल दिल्ली ने ‘अर्थ आवर’ में 269 मेगावाट बिजली की बचत की। अर्थ आवर के कारण बीएसईएस क्षेत्र में 159 मेगावाट बिजली की बचत हुई। बीएसईएस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल दिल्ली में 206 मेगावाट बिजली की बचत हुई थी।

असम के सीएम ने इस अंदाज में मनाया अर्थ आवर
दिल्ली के अलावा देशभर के अन्य राज्यों में भी अर्थ आवर मनाया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि अर्थ आवर पर, मेरे साथी कार्यकर्ता और मैं एक ग्रीनर और स्वच्छ ग्रह के लिए खुद को फिर से समर्पित करने के लिए एकजुटता से खड़े हुए। आइए हम अंधेरे से हर जगह, हर किसी के लिए एक उज्जवल भविष्य का निर्माण करें।”

इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर लाइटें बंद करके अर्थ आवर मनाया। वहीं तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अर्थ आवर के दौरान बी.आर. अंबेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय भवन की लाइटों को बंद रखा गया।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...