10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में G-20 समिट, स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने सड़कों पर उतरी MCD,...

दिल्ली में G-20 समिट, स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने सड़कों पर उतरी MCD, महीनेभर कैद में रखेगी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में G20 समिट की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी को खूब सजाया-संवारा जा रहा है. इस बीच, खबर है कि दिल्ली की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाया जाएगा. इस संबंध में एमसीडी ने एक सर्कुलर जारी किया है. इसका विरोध भी होने लगा है. पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाने की दिल्ली नगर निगम की योजना को अवैध, अव्यवहारिक और अनुचित करार दिया है. दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन अगले महीने होने वाला है. 18वें G20 समिट में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष सम्मिलित होंगे. ये समिट 9 -10 सितंबर को होगा. समिट में दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष सम्मिलित होंगे.

‘G20 समिट के बाद वापस छोड़े जाएंगे डॉग’
दरअसल, एमसीडी ने बुधवार को एक सर्कुलर जारी किया है. इसमें कहा गया है कि कुत्तों को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान गुरुवार से शुरू हो गया है. ये कैंपेन 30 अगस्त तक चलेगा. सर्कुलर के मुताबिक, जी-20 शिखर सम्मेलन के कारण आवारा कुत्तों को अस्थायी रूप से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर (एबीसी) में रखा जाएगा. हालांकि, बाद में इन कुत्तों को उन्हीं स्थानों पर वापस छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें उठाया गया था.

‘आवारा कुत्तों को पकड़ना क्रूरता है’
इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम समाप्त होने तक उठाए गए इन सभी आवारा कुत्तों की एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में ही देखभाल की जाएगी. वहां भोजन की व्यवस्था भी की गई है. वहीं, PFI ट्रस्टी अंबिका शुक्ला ने कार्रवाई को ‘मनमाना’ बताया है. उन्होंने कहा, आवारा कुत्तों को पकड़ना और उन्हें कैद करना क्रूर और अनावश्यक दोनों है.

‘ना ट्रेंड स्टाफ, ना सुविधाएं’
उन्होंने कहा, स्पष्ट रूप से इस पहल में कोई योजना या विचार नहीं किया गया है. कोई नोटिस नहीं, कोई परामर्श नहीं, नेट की कोई खरीद नहीं, कोई स्टाफ प्रशिक्षण भी नहीं है. ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है. सभी एबीसी यूनिट इस कदम का विरोध कर रही हैं. यह अवैध, अव्यवहारिक और अनुचित है.

‘कुत्तों को वायरस का भी खतरा’
संस्था ने कहा कि नसबंदी वाले कुत्तों को उठाना भी गैरकानूनी है और अव्यवहारिक है. बयान में कहा गया है, इन सेंटर्स में सुविधाएं नहीं हैं. उनके पास कुत्तों को एक महीने तक सुरक्षित रूप से रखने के लिए ना जगह है. ना कर्मचारी या बुनियादी स्ट्रक्चर है. कुत्तों को लंबे समय तक कैद में वायरस होने का गंभीर खतरा होता है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...