9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के जाफराबाद में गैंगवार, युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को लगी...

दिल्ली के जाफराबाद में गैंगवार, युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 को लगी गोली

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गैंगवार के चलते अंधाधुंध फायरिंग हुई. इस दौरान चार लोगों को गोली लगी है. चारों को जग प्रवेश चंद अस्पताल से जीटीबी रेफर किया गया है. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. दिल्ली पुलिस मामले में जांच में जुट गई है.

घटना सोमवार रात 9 बजे की है. बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने छेनू गैंग के शूटर्स पर फायरिंग की. जाफराबाद गली नंबर 38 में अरबाज और उसका भाई अपने दोस्तों के साथ घर के नीचे बैठे थे. तभी अज्ञात बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी. अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है. जिन युवकों को गोली लगी है, उनमें तीन का क्रिमिनल रिकॉर्ड मिला है.

दो दिन पहले जेल से छूटा था अरबाज
अरबाज दो दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था. अरबाज के अलावा हमजा, अब्दुल हसन और समीर खोपड को गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि अरबाज और समीर खोपड को कमर में गोली लगी है, जबकि अब्दुल हसन की जांघ में गोली लगी है. जबकि हमजा के सीने में गोली लगी है. सभी का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

वहीं, इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. ताकि पता चल सके कि आखिर गोली चलाने वाले बदमाश कौन हैं और क्यों इन चारों लड़कों पर फायरिंग हुई. पुलिस को आशंका है कि गैंगवार के चलते फायरिंग हुई.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...