15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयगैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने लिए 7 फेरे,...

गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने लिए 7 फेरे, देखिए Exclusive तस्वीर

Published on

नई दिल्ली,

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की बहुप्रतीक्षित शादी आज संपन्न हो गई. दिल्ली के द्वारका स्थित संतोष पैलेस में दोनों शादी के बंधन में बंध गए. इस दौरान सुर्ख लाल जोड़े में लेडी डॉन नजर आई, जबकि काला जठेड़ी कुर्ता-पायजामा और सदरी में था. उसके सिर पर लाल रंग की पगड़ी थी. इससे पहले मैडम मिंज खुद स्कॉर्पियो चलाकर दिल्ली पहुंची. उसके साथ परिवार के लोग भी मौजूद हैं.

इस चर्चित शादी की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों लैश कमांडो तैनात किए गए हैं. ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है. बैंक्वेट हॉल के आसपास की छतों पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं. सभी पुलिसकर्मियों ने बॉडी कैमरा लगा रखा है. यहां आने वाले मेहमानों को मोबाइल लेकर अंदर जाना मना था. दिल्ली पुलिस ने डीजे भी अंदर नहीं बजने दिया. अपना साजो सामान लेकर पहुंचे डीजे वाले को अंदर नहीं जाने दिया गया.

हाई कोर्ट के आदेश के तहत गैंगस्टर काला जठेड़ी को आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक की पेरोल मिली है. इसलिए 4 बजे से पहले ही सारी रस्में पूरी की जा रही हैं. तिहाड़ जेल से भारी सुरक्षा बल के साथ आया संदीप सीधे बैंक्वेट हॉल में पहुंचा. वहां जाने के बाद उसने अपने कपड़े बदले. इसके बाद स्टेज पर जाकर कुछ देर अपनी होने वाली पत्नी अनुराधा चौधरी के साथ बैठा. फिर दोनों शादी के मंडप में पहुंचे, जहां उसने लेडी डॉन को सिंदूर लगाया.

अब चार बजे से पहले काला जठेड़ी को वापस तिहाड़ जेल भेज दिया जाएगा. अगले दिन 13 मार्च को जोड़े की घर वापसी की रस्मों के लिए एक बार फिर उसको हरियाणा के सोनीपत के जठेड़ी गांव ले जाया जाएगा. पुलिस का कहना है कि उसको तीसरी बटालियन यूनिट से बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ ले जाया जाएगा, जिसे एक कैदी को जेल से बाहर निकालने और वापस जेल में ले जाने का काम सौंपा गया है.

इस शादी पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस स्वाट कमांडो के साथ 250 पुलिसकर्मियों की कड़ी नजर बनी हुई थी. मेहमानों की हिफाजत के लिए पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस लिया था. दिल्ली पुलिस ने समारोह स्थल यानी वैन्यू को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया था. मेहमानों की एंट्री के लिए दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे. सभी लोग उससे गुजरते हुए अंदर गए. हर मेहमान को एक बार कोड दिया गया था.

दिल्ली के द्वारका में स्थित मैरिज हॉल के आसपास गैंगवार होने की आंशका के मद्देनजर चार राज्यों की पुलिस और सेंट्रल एजेंसियां तक मोनिटरिंग कर रही थी. उनके पास इनपुट गैदरिंग और शेयरिंग से लेकर काउंटर अटैक तक की प्लानिंग थी. इस शादी के लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े करने इसलिए भी जरूर हो गए थे, क्योंकि शादी से ठीक 2 दिन पहले यानी 10 मार्च को दिल्ली पुलिस ने जठेड़ी गैंग के ही पांच शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...