6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयमंकीपॉक्स पर सरकार अलर्ट, पोर्ट से एयरपोर्ट तक पैसेंजर्स की निगरानी

मंकीपॉक्स पर सरकार अलर्ट, पोर्ट से एयरपोर्ट तक पैसेंजर्स की निगरानी

Published on

नई दिल्ली

केंद्र ने सोमवार को आगमन पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ‘सख्त स्वास्थ्य जांच’ की सलाह दी है। केंद्र का यह आदेश ऐसे समय में आया है जब केरल के कन्नूर का 31 वर्षीय एक व्यक्ति सोमवार को जांच में मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया। यह भारत में इस बीमारी का दूसरा मामला है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी।

इससे पहले, अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों के लिए स्क्रीनिंग की सलाह दी गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के कामकाज की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि समीक्षा प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, “राज्यों, हवाई अड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों को सलाह दी गई है कि वे सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें ताकि बाहर से आने वाले मंकीपॉक्स रोग के जोखिम को कम किया जा सके।”

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के क्षेत्रीय अधिकारियों, हवाई अड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों व क्षेत्रीय निदेशकों ने भाग लिया। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा कि दूसरा मकीपॉक्स मरीज 13 जुलाई को दुबई से तटीय कर्नाटक के मंगलूरु हवाई अड्डे पर उतरा था। उन्होंने कहा कि बीमारी के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे को भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि जांच में वह वायरस से संक्रमित पाया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कोल्लम जिले से मंकीपॉक्स के पहले मामले का पता चलने के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को शुरू करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता के लिए पिछले सप्ताह केरल में एक उच्चस्तरीय टीम भेजी थी। पिछले सप्ताह स्वास्थ्य मंत्रालय के एक आधिकारिक ज्ञापन में कहा गया था, ‘‘केरल के कोल्लम जिले से मंकीपॉक्स के एक मामले की पुष्टि के मद्देनजर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रकोप की जांच करने और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय शुरू करने में केरल राज्य सरकार की मदद करने के लिए एक केंद्रीय टीम भेजने का निर्णय लिया है।’’

अधिकारियों ने कहा था कि टीम राज्य के स्वास्थ्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगी और जमीनी स्थिति का जायजा लेगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप की सिफारिश करेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पहले कहा था, ‘‘भारत सरकार स्थिति की सावधानीपूर्वक निगरानी करके अग्र सक्रिय कदम उठा रही है और किसी संभावित प्रकोप की स्थिति में राज्यों के साथ समन्वय कर रही है।’’

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...