21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयबृजभूषण सिंह को बचा रही है सरकार, बीकेयू नेता राकेश टिकैत का...

बृजभूषण सिंह को बचा रही है सरकार, बीकेयू नेता राकेश टिकैत का केंद्र पर हमला

Published on

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राकेश टिकैत ने शनिवार को केंद्र पर आरोप लगाया कि सरकार WFI के निवर्तमान अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में लगी है। आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं और हाल ही में दिल्ली पुलिस ने उन आरोपों को लेकर एक चार्जशीट दाखिल की है। बीकेयू और खाप पंचायत पहलवानों के समर्थन में हैं।

‘सरकार आरोपी को बचाने में व्यस्त है’
शनिवार को हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि आगे की रणनीति पर हमारी चर्चा चल रही है और पहलवानों के साथ लंबा आंदोलन चलाने वाली समिति जो भी फैसला करेगी सभी खाप पंचायतें उसका समर्थन करेंगी। राकेश टिकैत ने कहा, “केंद्र बृजभूषण शरण सिंह को बचाने में व्यस्त है। आरोपी के खिलाफ दायर चार्जशीट को देखकर यही पता चलता है, जब सरकार ने किसी को बचाने का मन बना लिया है, तो उसके पास ऐसा करने के कई तरीके हैं।”

‘सरकार ने दिया था कार्रवाई का आश्वासन’
राकेश टिकैत ने आगे कहा कि पहलवानों ने सरकार के साथ बातचीत की थी और उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। पहलवान सरकारी नौकरी कर रहे हैं। वे लंबे समय से हंगामा कर रहे थे। टिकैत ने कहा जब कोई आंदोलन इतने लंबे समय तक चलता है, तो वह अपनी ताकत को खो देता है और खिलाड़ी समझौता कर लेते हैं। इस मामले में भी यही हुआ है।

पहलवानों के साथ खड़े हैं किसान और खाप- टिकैत
बता दें कि राकेश टिकैत ने दो दिन पहले चार्जशीट दाखिल होने वाले दिन भी सरकार पर बृजभूषण को बचाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि किसान पहलवानों का प्रदर्शन करना जारी रखेंगे, खाप भी इस लड़ाई में पहलवानों के साथ खड़ी हैं। बता दें कि बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट 15 जून को दाखिल हुई थी, जिसमें से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मामला हटा लिया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...