9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराष्ट्रीयगुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का मामला, भारतीय जांच कमेटी...

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश का मामला, भारतीय जांच कमेटी कल जाएगी अमेरिका

Published on

नई दिल्ली,

कनाडा के साथ हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर आई तल्खी के बीच भारत ने एक जांच कमेटी अमेरिका भेजने का फैसला किया है. ये कमेटी अमेरिका के उन दावों की जांच करेगी, जिसमें कथित भारतीय एजेंट पर गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए थे.

यह समिति अमेरिकी नागरिक (भारत में मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू) की हत्या की साजिश मामले में भारतीय अधिकारी की कथित संलिप्तता की जांच कर रही है. अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. विदेश विभाग ने बताया कि भारतीय जांच कमेटी मंगलवार को वाशिंगटन का दौरा करेगी.

जांच के संबंध में अमेरिकी विभाग को देंगे जानकारी
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि “जांच समिति 15 अक्टूबर को वाशिंगटन का दौरा करेगी. समिति की यह यात्रा उनके चल रही जांच का हिस्सा है, जहां वे मामले-विशेष पर अमेरिकी अधिकारियों से जानकारी हासिल करेंगे और उनकी अपनी जांच से संबंधित जानकारी साझा करेंगे.”

न्यू यॉर्क में रची गई पन्नू की हत्या की साजिश!
अमेरिकी आरोपों के बाद भारत ने ये जांच कमेटी बनाई थी, जिसमें आरोप लगाए गए थे भारतीय अधिकारी ने पन्नू की हत्या की साजिश रची थी. इसके लिए शूटर हायर किए गए थे. उसे पेमेंट भी किया गया था, लेकिन वे पन्नू को मारने में नाकाम रहे थे. ये हत्या, अमेरिकी आरोपों के मुताबिक न्यू यॉर्क में की जानी थी, जहां पन्नू अपनी दोहरी नागरिकता के साथ रहता है.

भारतीय नागरिक को किया गया था अरेस्ट
अमेरिका ने पिछले साल नवंबर में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था. गुप्ता को पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और 14 जून को अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था. भारत ने इन आरोपों का खंडन किया था, लेकिन अमेरिका की अपील के बाद जांच कमेटी का गठन किया गया था.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

बीएचईएल में 3 अफसर बनें जीएम हेड तबादले के साथ प्रभार में बदलाव

नई दिल्ली/भोपाल।बुधवार को भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने 16 अफसरों को ईडी बनाकर गुरूवार को...