10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयज्ञानेश कुमार और एसएस संधू बने नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को लेकर...

ज्ञानेश कुमार और एसएस संधू बने नए चुनाव आयुक्त, नियुक्ति को लेकर सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने गुरुवार को दो चुनाव आयुक्तों के नाम की घोषणा कर दी। चुनाव आयोग में पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू अब नए चुनाव आयुक्त होंगे। इसके लिए सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति ने ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना। हाल ही में चुनाव आयुक्त के पद से अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया था।

चयन पैनल ने सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयुक्त चुना है। पैनल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता और एक नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी विपक्षी सदस्य के रूप में तीन सदस्यीय पैनल में शामिल थे। बैठक में प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। हालांकि, कांग्रेस नेता ने उस कानून को लेकर केंद्र पर निशाना साधा, जिसमें चयन समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश की जगह एक केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया।

बता दें कि ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वह गृह मंत्रालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। धारा 370 पर फैसले के समय ज्ञानेश कुमार केंद्रीय गृह मंत्रालय में तैनात थे। इसके अलावा वह सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद पर भी रह चुके हैं। 1963 में पैदा हुए सुखबीर सिंह संधू 1998 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वह उत्तराखंड के चीफ सेक्रेटरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन भी रहे चुके हैं। सुखबीर सिंह संधू ने पंजाब में अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...