10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयआईआईटी निकालने के बाद बोला झूठ, फिर भी मां-बाप को क्यों हो...

आईआईटी निकालने के बाद बोला झूठ, फिर भी मां-बाप को क्यों हो रहा बेटे पर नाज?

Published on

पुणे

देश के लिए एनडीए में शामिल होने का जुनून क्या होता है यह कोई गौरव यादव से सीखे। युवा गौरव यादव ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में एडमिशन पाने की जिद ठान ली। आज वे खडकवासला की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से 143वें कोर्स के गोल्ड मेडल विजेता बनकर उभरे हैं। यहां तक कि गौरव ने आईआईटी की परीक्षा निकालने के बाद भी इस सच्चाई को परिवार से छिपाए रखा। गौरव राजस्थान के अलवर जिले के जाजोर-बास गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता एक किसान हैं। गौरव की शुरू से ही यह चाहत थी कि वे देश के सशस्त्र बलों में अपना करियर बनाए। और आखिरकार गौरव ने दिल्ली के एक कॉलेज में एडमिशन पाने के बाद इसे पूरा भी कर लिया। वहीं गौरव की इस उपलब्धि पर आज माता-पिता को नाज है।

तीसरी बार मिली कामयाबी
गौरव ने दो बार एनडीए प्रवेश परीक्षा पास तो कर ली। लेकिन उन्हें सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के इंटरव्यू दौर में पास न होने के बाद संस्थान में प्रवेश नहीं मिला। हालांकि गौरव ने इन दो असफलताओं के बाद खुद को विचलित नहीं होने दिया और तीसरी बार कामयाबी ने उनके कदम चूम लिए। यादव ने बुधवार को एनडीए के पासिंग आउट परेड कार्यक्रम के बाद कहा, ‘मैं अपने कमरे में दीवार के सामने खड़ा हो जाता था और कल्पना करता था कि एसएसबी पैनल मेरा इंटरव्यू ले रहा है और मैं उनके सवालों का जवाब दे रहा हूं।’

भाई भी सेना में, गौरव के बारे में दी जानकारी
स्वर्ण पदक विजेता गौरव यादव के भाई विनीत भी भारतीय सेना में हैं। विनीत ने कहा कि परिवार एक समय गौरव की मानसिक दशा को लेकर चिंतित था। विनीत ने कहा कि जब उसने अपने भाई से उसके आईआईटी रिजल्ट के बारे में पूछा, तो गौरव ने कहा कि वह इसे पास नहीं कर सका। गौरव के भाई ने कहा, मुझे पूरा भरोसा था कि वह आईआईटी की परीक्षा पास कर सकता है। हालां कि एनडीए में चुने जाने के बाद गौरव ने खुद ही परिवार को इस बारे में बताया कि उसने आईआईटी प्रवेश परीक्षा भी पास कर ली है। गौरव के बाई ने कहा, ‘उन्होंने एक असाधारण उपलब्धि हासिल करके खुद को सही साबित किया। हमें उन पर गर्व है। यह उनके सैन्य करियर की शानदार शुरुआत है।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...