10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीययूपी, हरियाणा समेत इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें...

यूपी, हरियाणा समेत इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट

Published on

नई दिल्ली,

देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. उत्तर भारत के भी तमाम राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो बारिश का ये दौर अभी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर भारत के 6 राज्यों के सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.

इन 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड: मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में आज यानी 02 अगस्त से 06 अगस्त के बीच कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, बाकी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बात करें तो आज यहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, कल यानी 03 अगस्त से 06 अगस्त के बीच गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. आज यहां अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, 06 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है.

उत्तर प्रदेश: मौसम विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में आज सुदूर इलाकों में बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, आज और कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों में आज और कल भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी. इसके अलावा, 06 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के बाकी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज यहां मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. वहीं, इसके अलावा 06 अगस्त तक गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी. अगर तापमान की बात करें तो 06 अगस्त तक लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है.

हिमाचल प्रदेश: मौसम विभाग की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 03 से 06 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 04 और 05 अगस्त को सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मौसम की बात करें तो आज यहां गरज के साथ बारिश होगी. मौसम विभाग की मानें तो 06 अगस्त तक लगातार शिमला में गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, अगर तापमान की बात करें तो 06 अगस्त तक शिमला का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान: मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 03 से 05 अगस्त के बीच ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. इसके अलावा, सुदूर इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...