4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयइन राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश, पहाड़ी...

इन राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश, पहाड़ी राज्यों में आएगी आफत!

Published on

नई दिल्ली,

मॉनसून सीजन के चलते देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस महीने मॉनसून सामान्य या फिर कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश देगा. मौसम विभाग ने अब आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश और उसके आसपास के राज्यों में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है. इसके चलते अगले चार से पांच दिनों तक दक्षिण गुजरात, उत्तरी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज बारिश जारी रहने की संभावना है.

कुछ पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसके चलते लोगों को आफत का सामना करना पड़ेगा. IMD के अपडेट के अनुसार, 14 से 17 सितंबर, 2022 के दौरान उत्तर पश्चिमी हिस्से, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है. बंगाल और अरब समूह में बादलों का समूह उपस्थित है. महाराष्ट्र से गोवा के तटों तक ऑफ शोर मॉनसून ट्रफ रेखा मौजूद है.

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, नगालैंड, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हुई.

झारखंड में बारिश से राहत
IMD ने बताया कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गहरे दबाव के कारण झारखंड में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे इस सीजन में बारिश की कमी 25 प्रतिशत तक कम हो गई है. आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मंगलवार दोपहर के बाद बारिश कमजोर होने की संभावना है, लेकिन एक ट्रफ रेखा के प्रभाव के कारण छिटपुट वर्षा 14 सितंबर तक जारी रह सकती है. राज्य के किसी भी हिस्से में बाढ़ की कोई खबर नहीं है. दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर गहरा दबाव लगभग उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और कमजोर होकर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल गया है. इसलिए, झारखंड को मंगलवार दोपहर के बाद लगातार बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...