20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयहैलो! मैं LG बोल रहा हूं... कुलपति से खुद की छुट्टी मंजूर...

हैलो! मैं LG बोल रहा हूं… कुलपति से खुद की छुट्टी मंजूर करवाने से लेकर नियुक्ति तक करवाई

Published on

नई दिल्ली

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (GGSIP) विश्वविद्यालय के एक एसिस्टेंट प्रोफेसर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रफेसर खुद को उपराज्यपाल वीके सक्सेना बताता था और कॉल करता था। उसने वी.के. सक्सेना बनकर अंग्रेजी विभाग में एक विशेष उम्मीदवार की नियुक्ति के लिए सितंबर 2022 में कुलपति को फोन किया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रोहित सिंह को 15 मई को ब्रिटेन से लौटने के बाद दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। एलजी की आड़ में वीसी को उनके लैंडलाइन पर फोन करने के बाद उसने अपनी छुट्टी मंजूर करा ली थी। पुलिस के अनुसार, रोहित ने स्वीकार किया है कि उसने एलजी के रूप में कुलपति को लैंडलाइन पर दो बार फोन किया।

वीके सक्सेना बनकर मंजूर करा ली छुट्टी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पहले उन्होंने अपनी छुट्टी मंजूर करा ली और फिर 30 सितंबर को एलजी बनकर कुलपति को फोन किया। ऐसा इसलिए जिससे, उनकी बहन को अंग्रेजी विभाग में फैकल्टी के रूप में चयनित किया जा सके। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 2 नवंबर 2022 को द्वारका नॉर्थ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से उपराज्यपाल बनकर कुलपति डॉ. महेश वर्मा को कॉल किए जाने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की थी।

ब्रिटेन से लौटा और दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार
एलजी कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, कॉल की सत्यता का पता लगाने के लिए वाइस चांसलर ने एलजी के सचिवालय से संपर्क किया था, जिसने इस तरह की कोई कॉल करने से इनकार किया और मामले को तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा, ब्रिटेन से लौटने पर रोहित सिंह को आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उसकी पुलिस हिरासत की समाप्ति पर उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर लंबित था।

एलजी का सख्त आदेश
अधिकारी के अनुसार, एलजी ने प्रतिरूपण के इस मामले में बेहद गंभीर रुख अपनाया था और इस बात पर जोर दिया था कि अनुचित लाभ पहुंचाने, पक्षपात या अनैतिक व्यवहार के लिए किसी को फोन करने या ऐसे किसी अनुरोध को स्वीकार करना उनके काम करने का तरीका नहीं है। उपराज्यपाल ने सभी संबंधितों को आगाह किया है कि ऐसे किसी कॉल या संदेश की जांच वे उनके सचिवालय से सख्ती के साथ करें जिनमें उनके नाम का उपयोग किया जा रहा है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...