4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयतेज रफ्तार गाड़ी ने 5 बच्चों समेत 7 को मारी टक्कर, दिल्ली...

तेज रफ्तार गाड़ी ने 5 बच्चों समेत 7 को मारी टक्कर, दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में भीषण हादसा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी ड्राइवर ने कई बच्चों को कुचल दिया। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार गाड़ी ने चार से पांच बच्चों को टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी की चपेट में एक महिला आई। यही नहीं ड्राइवर इसके बाद भी गाड़ी को कंट्रोल करने में सफल नहीं हो सका। फिर गाड़ी ने एक रेहड़ी वाले को भी टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली में गाड़ी वाले ने मचाया कोहराम
पूरा मामला ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके का है। बताया जा रहा कि हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी चला रहे शख्स ने इस पर से अपना कंट्रोल खो दिया। बहुत कोशिश के बावजूद भी गाड़ी रोकने में सफल नहीं हो सका। तेज रफ्तार गाड़ी ने कई बच्चों को चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी ने 4 से 5 बच्चों को अपनी चपेट ले लिया। इसके बाद एक महिला और रेहड़ी वाले शख्स को भी गाड़ी ने टक्कर मार दी।

बच्चे, महिला, रेहड़ी वाले को मारी टक्कर
इस भीषण हादसे में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स सभी की निगरानी कर रहे। सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी ड्राइवर को क्या पकड़ा गया है इसे लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...