19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के गोकुलपुरी में हिमांशु की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, इलाके में...

दिल्ली के गोकुलपुरी में हिमांशु की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

Published on

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी के गोकुलपुरी में हिमांशु नाम के शख्स की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा कि चाकू मारकर हत्या की गई है। दूसरे समुदाय के तीन लड़कों पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक युवक की उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। हिमांशु की चाकू मारकर हत्या की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच मेंं जुटी हुई है।

19 वर्षीय हिमांशु की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। इसकी वजह से जाम जैसे हालात बनने लगे। पुलिस की टीम लोगों को समझाने में और हालात सामान्य बनाने में जुटी है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हिमांशु की हत्या किन वजहों से की गई है। इस बीच पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी है।

ये भी जानकारी मिल रही कि हिमांशु की हत्या में एक लड़की से दोस्ती के चक्कर में हुई है। बताया जा रहा कि दूसरे समुदाय के जिन युवकों पर मर्डर के आरोप लगे हैं, उनमें से किसी एक आरोपी की बहन से हिमांशु की दोस्ती थी। इसी वजह से आरोपी शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...