12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में गाजीपुर फ्लाईओवर पर हिट एंड रन... गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के...

दिल्ली में गाजीपुर फ्लाईओवर पर हिट एंड रन… गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के SI की दर्दनाक मौत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की मौत हो गई. प्रदीप कुमार के निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस टीम आरोपी वाहन चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 जनवरी 2025 की रात करीब 10:35 बजे हुई. पुलिस को तेलको टी-पॉइंट फ्लाईओवर रोड नंबर 56 पर हादसे की सूचना मिली थी. पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान 47 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई. प्रदीप दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रहते थे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक प्रदीप गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे. घटना के वक्त वह अपनी बाइक से आनंद विहार आईएसबीटी से एनएच-24 की ओर जा रहे थे. रास्ते में तेलको टी-पॉइंट फ्लाईओवर पर उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई. इस हादसे में प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

यह हादसा हिट एंड रन का मामला है. घटनास्थल पर जांच के दौरान पुलिस को एक पीली नंबर प्लेट का टूटा हुआ टुकड़ा मिला, जिस पर आंशिक नंबर लिखा हुआ है. इसके आधार पर पुलिस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इस घटना को लेकर गाजीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपी वाहन चालक को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी हुई है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...