9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की बढ़ती जनसंख्या को कैसे किया जाए कंट्रोल? सरकार ने बनाया...

भारत की बढ़ती जनसंख्या को कैसे किया जाए कंट्रोल? सरकार ने बनाया ‘प्लान 2060’

Published on

नई दिल्ली,

देश की बढ़ती जनसंख्या को काबू में करने के लिए सरकार लॉन्ग टर्म प्लान पर काम कर रही है. सरकार 2060 तक स्थिर जनसंख्या के लक्ष्य को हासिल करना चाहती है. सूत्रों की मानें तो सरकार का फोकस ‘स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ मां’ पर है. देश में अगले साल जनगणना होगी जो 2026 तक चलेगी. पिछली जनगणना 2011 में हुई थी.

‘स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ मां’ पर फोकस
सरकारी सूत्रों ने बताया कि देश की जनसंख्या का ग्राफ जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, उसे लेकर सरकार काफी आशावादी है. कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate) का डेटा दिखाता है कि हम 2060 तक 1 का प्रतिस्थापन अनुपात (Replacement Ratio) और एक स्थिर जनसंख्या हासिल करने जा रहे हैं.

सरकार का ध्यान अगले चौथे दशक में जनसंख्या को स्थिर करने पर है. परिवार नियोजन के बजाय सरकार का ध्यान ‘स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ मां’ पर है. सरकार का ध्यान प्रति परिवार दो बच्चे, स्वस्थ मां और उचित अंतर और उचित जागरूकता वाले स्वस्थ परिवार पर है.

प्रतिस्थापन अनुपात को 1 पर बनाए रखना चाहती है सरकार
सूत्रों ने कहा कि सरकार प्रतिस्थापन अनुपात को 1 पर बनाए रखना चाहती है जो तभी संभव होगा जब कुल प्रजनन दर 2.1 हो. बता दें कि अगले साल देश में 14 साल बाद जनगणना होने जा रही है. अब तक हर दस साल में होने वाली जनगणना दशक के शुरुआत में होती आई थी जैसे 1991, 2001, 2011. इसी तरह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण टालनी पड़ी. इसके बाद अब जनगणना का चक्र भी बदलने वाला है. अब 2025 के बाद 2035 और फिर 2045, 2055 में जनगणना होगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...