7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयबड़ी कंपनी में मैनेजर हूं, 20 लाख रुपये है सैलरी... शादी के...

बड़ी कंपनी में मैनेजर हूं, 20 लाख रुपये है सैलरी… शादी के नाम पर सिक्योरिटी गार्ड ने 100 लड़कियों को दिया धोखा

Published on

नई दिल्ली

पश्चिमी जिला के साइबर थाना की पुलिस टीम ने हरियाणा के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। जो अपने आप को बड़ी इंटरनेशनल कंपनी का मैनेजर बताकर मैट्रिमोनियल साइट पर महंगी सैलरी दिखाकर लड़कियों को लुभाता था। शादी का लालच देकर उनसे मीटिंग करता था, पहले उनका विश्वास जीतता और फिर उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से चीटिंग की वारदात को अंजाम देता था। अब तक यह 100 से ज्यादा लड़कियों को टारगेट कर चुका है।

हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज गहल्यान के रूप में हुई है। इसके पास से पुलिस टीम ने पांच डेबिट कार्ड और मोबाइल बरामद किया है। ठगी की शिकार लड़कियों अपनी बेइज्जती से बचने के लिए पुलिस में शिकायत तक नहीं दर्ज कराती थी। इसका यह फायदा उठाकर फिर अगला शिकार के तलाश में जुट जाता था। यह हरियाणा के पानीपत स्थित समालखा के जोरासी खालसा गांव का रहने वाला है।

23 नवंबर को साइबर थाना में शिकायत
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि 23 नवंबर को साइबर थाना में एक शिकायत एक युवती के द्वारा कराया गया था। उसने पुलिस को बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी पर के जरिए मनोज नाम के एक सख्स से उसकी मुलाकात हुई। फिर मिलने के बाद उस शख्स से लड़की की बातचीत शुरू हुई। उसने विश्वास बढ़ाया और फिर युवती का बैंक अकाउंट ले लिया साथ ही क्रेडिट कार्ड का पूरा डिटेल भी। उसके बाद उस शख्स ने कार्ड और अकाउंट से बिना उस युवती को जानकारी दिए अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन कर लिया।

उस्मानपुर इलाके से किया गिरफ्तार
उस युवती की शिकायत पर पुलिस टीम ने छानबीन शुरू की। छानबीन में उस आरोपी के बारे में पुलिस ने पता लगाना शुरू किया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी के अकाउंट उसके नंबर इत्यादि का पता लगा करके उसके लोकेशन के बारे में पता लगाना शुरू किया।

एसीपी ऑपरेशन अरविंद कुमार यादव की देखरेख में एसएचओ धर्मेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर रोहन, हेड कांस्टेबल नवीन, कांस्टेबल राजेंद्र की टीम ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में इसे ट्रैप कर इसको गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए। चीटिंग की वारदात में इस्तेमाल मोबाइल को भी पुलिस ने जप्त किया।

2017 से सिक्योरिटी गार्ड की जॉब
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा के एक गांव का रहने वाला है। वह कई सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में 2017 से काम कर चुका है। इस दौरान उसके दिमाग में आइडिया आया और उसने अलग-अलग मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी डिटेल डालना शुरू की।

वह अपने आपको बड़ी कंपनी का मैनेजर बताकर करके 15 से 20 लाख सैलरी बताता था। उसी के चक्कर में लड़कियां उससे संपर्क करती थी। बातचीत के लिए और एक दूसरे को जानने के लिए वह मीटिंग करता और विश्वास जीतकर बाद में फिर अकाउंट डिटेल, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड डिटेल लेकर उससे चीटिंग की वारदात को अंजाम देता था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...