7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैं बहुत असहाय महसूस कर रही हूं...', ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC...

‘मैं बहुत असहाय महसूस कर रही हूं…’, ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने दी जान

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से हुई मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि एक और महिला अभ्यर्थी के सुसाइड करने का मामला सामने आया है. महाराष्ट्र की रहने वाली छात्रा अंजलि ओल्ड राजेंद्र नगर में किराए के कमरे में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. उसने 21 जुलाई को खुदकुशी कर ली और सुसाइड नोट लिखकर अपने इस कदम के पीछे की वजह भी बताई.

यूपीएससी की तैयारी कर रही अंजलि ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की और सुसाइड नोट में बताया कि सिविल सेवा परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी किस दबाव का सामना करते हैं. उनकी रोजमर्रा की दिक्कतों का जिक्र भी उसने अपनी सुसाइड नोट में किया. छात्रा ने लिखा कि पीजी और हॉस्टल स्टूडेंट्स से पैसे लूट रहे हैं. हर अभ्यर्थी दिल्ली में रहकर कोचिंग अफोर्ड नहीं कर सकता.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उनके संज्ञान में यह मामला है. मामले की जांच जारी है. सुसाइड नोट में अंजलि ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा, ‘मैंने बहुत कोशिश की डिप्रेशन से बाहर निकलने की, करियर में आगे बढ़ने की पर नहीं हो पाया. मेरा सिर्फ एक सपना था कि यूपीएससी पहली बार में क्लीय करूं. आप सब लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया. लेकिन मुझसे नहीं हो पा रहा. मैं बहुत असहाय महसूस कर रही हूं और अब मैं जा रही हूं.’

अंजलि ने सुसाइड नोट में किरण आंटी को थैंक्स कहा है. उसने लिखा, ‘किरण आंटी आप हमेशा मेरे साथ खड़ी रहीं. मैं जानती हूं खुदकुशी समस्या का हल नहीं है. PG और हॉस्टल के किराए कम होने चाहिए. ये लोग छात्रों को लूट रहे हैं. कई छात्र यह भार झेल न पाते हैं.’ उसने सुसाइड नोट में एक स्माइली बनाया है. मृतक छात्रा ने 11 जुलाई को अपनी दोस्त श्वेता से व्हाट्सएप चैट के दौरान यह कहा था कि उसके PG का रेंट बढ़ा दिया गया है, इसलिए वह PG छोड़ना चाहती है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...