16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयसबूत मिलें तो बर्दाश्त नहीं करेंगे... जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर क्या...

सबूत मिलें तो बर्दाश्त नहीं करेंगे… जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण पर क्या बोले मलेशियाई पीएम

Published on

कुआलालंपुर:

भारत यात्रा पर आए मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने जाकिर नाइक के प्रत्यपर्ण पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर सबूत पेश किए जाएं तो हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि एक मामले के कारण हमें अपने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए आगे सहयोग करने से पीछे हटना चाहिए। जाकिर नाइक 2017 में भारत से भागकर मलेशिया चला गया था। वहां महाथिर मोहम्मद के कार्यकाल में उसे सरकारी संरक्षण प्रदान किया गया। अनवर इब्राहिम को भी जाकिर नाइक का खास बताया जाता है।

कौन है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक का पूरा नाम जाकिर अब्दुल करीम नाइक है। वह खुद को इस्लामी विद्वान बताता है, लेकिन उसके भाषण आतंकवाद, धर्मांधता को बढ़ाते हैं। वह इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन और पीस टीवी का संस्थापक और अध्यक्ष भी है। दुनियाभर के 500 इस्लामी विद्वानों की सूची में भी जाकिर नाइक का नाम शामिल है। वह खुद को इस्लाम की किसी एक विचारधारा से जुड़ा हुआ नहीं बताता है, लेकिन उसे सलाफी विचारधारा का समर्थक माना जाता है।

भगोड़ा है जाकिर नाइक
नाइक वर्तमान में भारत में एक वांछित भगोड़ा है। 2016 में नाइक पर मलेशिया में विदेश में रहने के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा। तब से नाइक भारत नहीं लौटा और मलेशिया का स्थायी निवासी बन गया। हालांकि नाइक सभी आरोपों से इनकार करता है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी जाकिर नाइक की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किए हैं, लेकिन मलेशियाई सरकार के सहयोग न करने के कारण वह हमेशा बच निकला है। नाइक के पीस टीवी को भारत, बांग्लादेश, कनाडा, श्रीलंका और यूनाइटेड किंगडम में अभद्र भाषा कानूनों के तहत प्रतिबंधित किया गया है।

अनवर इब्राहिम का करीबी है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक को मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का करीबी माना जाता है। जाकिर नाइक को कई बार अनवर इब्राहिम के साथ देखा गया है। दोनों के एक साथ में कई तस्वीरें भी आ चुकी हैं। जाकिर नाइक का मलेशियाई मुसलमानों पर भी अच्छा-खासा प्रभाव है। ऐसे में मलेशियाई नेताओं के लिए जाकिर नाइक का आशीर्वाद लेना मजबूरी बन चुका है।

Latest articles

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

मप्र में गर्मी का प्रचंड प्रहार- रतलाम में पारा 44 डिग्री के पार, भोपाल समेत 12 जिलों में स्कूलों का समय बदला

भोपाल। मप्र में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस सीजन...

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...