8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराष्ट्रीयIIT दिल्ली के स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सामने...

IIT दिल्ली के स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सामने आई ये वजह

Published on

नई दिल्ली,

आईआईटी दिल्ली के 21 वर्षीय छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. उसकी पहचान कुमार यश के रूप में हुई है, जो कि झारखंड के देवघर का रहने वाला था. यहां एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था. मंगलवार को भी आईआईटी स्थित अस्पताल में गया था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे आईआईटी दिल्ली के अरावली हॉस्टल के कमरा नंबर D-57 में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया. कमरा अंदर से बंद था, लेकिन उसके दोस्त और आईआईटी कर्मचारी खिड़की तोड़कर उसके कमरे में घुसे. उसका शव दो तौलियों से लटका हुआ पाया गया.

इसके बाद लोगों ने तौलियों को काटकर उसके शव को नीचे उतारा. उसे एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को शवगृह में सुरक्षित रख दिया गया है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. उसने जिस छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की है, उसकी जांच की गई है, लेकिन वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, कुछ मेडिकल डॉक्यूमेंट मिले हैं.

मृतक छात्र के मेडिकल हेल्थ रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, उसकी मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था. 29 अक्टूबर को मनोचिकित्सक से उसकी मुलाकात हुई थी. उसके दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं. इस मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि टीमें छात्र के परिजनों से बात कर अधिक जानकारी जुटा रही हैं.

उन्होंने कहा, “हमने पीड़ित के परिवार के सदस्यों को पहले ही सूचित कर दिया है. वे जल्द ही दिल्ली पहुंचेंगे. हम यह जानने के लिए और अधिक जानकारी जुटा रहे हैं कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. हमारी टीमें उसके सहपाठियों के बयान भी दर्ज कर रही हैं. छात्रावास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि वह किस समय डॉक्टर के पास गया और वहां से कब वापस लौटा था.”

इस बीच, आईआईटी दिल्ली ने एक बयान में कहा कि संस्थान मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग के एमएससी संज्ञानात्मक विज्ञान के दूसरे वर्ष के छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण और असामयिक मौत से बहुत दुखी है. दिल्ली पुलिस परिसर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच कर रही है. हम छात्र के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उसके परिवार की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...