12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीय'ऑपरेशन सिंदूर में हमने IC-814 हाईजैक और पुलवामा के साजिशकर्ताओं को ढेर...

‘ऑपरेशन सिंदूर में हमने IC-814 हाईजैक और पुलवामा के साजिशकर्ताओं को ढेर किया’, सेना ने दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय सेना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 7 मई को किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी और 9 टेरर कैंप्स को निशाना बनाया था.

सेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया है, जिनमें IC-814 प्लेन हाईजैक के मास्टरमाइंड और पुलवामा हमले के दोषी भी शामिल हैं. यह जानकारी भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य संचालन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को दी.

उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हमने पूरी तरह से सरप्राइज अटैक किया. 9 आतंकी अड्डों पर की गई इन स्ट्राइक्स में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए, जिनमें कई हाई-वैल्यू टारगेट भी शामिल थे.

सेना ने एयर स्ट्राइक में यूसुफ अज़हर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद को मार गिराया. बता दें कि यूसुफ अज़हर IC-814 हाईजैकिंग का मास्टरमाइंड था और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था. अब्दुल मलिक रऊफ IC-814 हाईजैकिंग के साथ-साथ पुलवामा हमले की साजिश में भी शामिल था.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...