8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, गुजरात के जामनगर में सुरक्षा के तगड़े...

पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, गुजरात के जामनगर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, पंजाब में भी हाई अलर्ट

Published on

चंडीगढ़/अहमदाबाद

पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद पूरे देश में चौकसी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे राज्यों पंजाब, राजस्थान और गुजरात में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन राज्यों में सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। स्कूल और कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है।

गुजरात में जल, थल और हवा से निगरानी
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गुजरात में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जिले कच्छ में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सेना ने युद्ध का अभ्यास शुरू कर दिया है। पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। भुज और राजकोट हवाई अड्डों से सिविल फ्लाइट तीन दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं। इन हवाई अड्डों का इस्तेमाल सिर्फ सेना के विमानों के लिए होगा। समंदर में सुरक्षा बलों ने तटीय और सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। जामनगर की सुरक्षा के लिए स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी), मरीन पुलिस और टास्क फोर्स कमांडो की टीमों को तैनात किया गया है। पाकिस्तान सीमा के पास हलर बीच पर सुरक्षा जांच की जा रही है। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुरुवार को आठ फ्लाइट रद्द कर दी गईं। अहमदाबाद स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और क्विक रिएक्शन टीमों ने मिलकर सघन सुरक्षा अभियान चलाया।

पंजाब में हाई अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद
पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने घोषणा की कि सभी सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने नशा विरोधी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। ये कार्यक्रम एसबीएस नगर और जालंधर में होने वाले थे। पंजाब पुलिस को दूसरी रक्षा पंक्ति के तौर पर तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे सेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलाएं। इसके साथ पंजाब में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

राजस्थान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव
राजस्थान में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजस्थान की पाकिस्तान के साथ 1,037 किलोमीटर लंबी सीमा है। सरकार ने पूरे राज्य में एहतियाती कदम उठाए हैं। किशनगढ़ और जोधपुर हवाई अड्डों को 10 मई तक बंद कर दिया गया है। बीएसएफ ने गश्त बढ़ा दी है और एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया है। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर और श्री गंगानगर जैसे जिलों में सभी स्कूल, आंगनवाड़ी और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी और जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार देर रात आपातकालीन सूचनाएं जारी कीं। जैसलमेर में आधी रात से सुबह 4 बजे तक सुरक्षा कारणों से चार घंटे के लिए बिजली काट दी गई।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...