15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान से तनाव के बीच 28 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, PM...

पाकिस्तान से तनाव के बीच 28 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, PM मोदी ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ की हाईलेवल मीटिंग

Published on

नई दिल्ली ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के दिग्गजों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मौजूदा सीमा हालात और रणनीतिक तैयारियों पर चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। बीती रात पाकिस्तान की ओर से हमारे कई सैन्य ठिकानों और रिहायशी इलाकों में ड्रोन अटैक करने की कोशिश हुई, जिसे हमारे सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया। भारत का ऑपरेशन सिंदूर भी जारी है। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया। भारत लगातार पाकिस्तान को सैन्य, कूटनीतिक और वैश्विक मंचों पर घेरने की रणनीति अपना रहा है। इस बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

PM मोदी की दिग्गजों संग बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशस्त्र बलों के दिग्गजों के एक समूह से मुलाकात की, जिसमें पूर्व वायुसेना प्रमुख, सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख के साथ-साथ रक्षा मंत्री और सीडीएस भी शामिल थे। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर की प्रगति, सीमा पर तनाव और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सैन्य तैयारियों, खुफिया तंत्र को मजबूत करने और त्वरित जवाबी कार्रवाई पर फोकस रहा।

बेहद अहम मानी जा रही यह बैठक
यह बैठक भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम है। प्रधानमंत्री मोदी का सेना प्रमुखों से मिलना सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ यह संदेश देता है कि सरकार अनुभवी सैन्य नेताओं के साथ मिलकर ठोस रणनीति बना रही है। यह कदम पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देता है कि भारत हर मोर्चे पर तैयार है।

सीमा पर एयरपोर्ट बंद
मौजूदा तनाव को देखते हुए सरकार ने सुरक्षा कारणों से जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर सहित 28 एयरपोर्ट बंद किए गए हैं। ये एयरपोर्ट 15 मई तक बंद रहेंगे। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने इन शहरों से उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह कदम संभावित पाकिस्तानी हमलों से नागरिकों की सुरक्षा और सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य केंद्रीय बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की रणनीति
भारत ने पाकिस्तान को सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चों पर घेरने की रणनीति अपनाई है। सैन्य स्तर पर, ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को तबाह किया गया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। कूटनीतिक स्तर पर, भारत ने UNSC और अन्य देशों के साथ मिलकर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर अलग-थलग किया। आर्थिक रूप से, सिंधु जल समझौते को निलंबित कर और पाकिस्तान से आयात पर रोक लगाकर भारत ने दबाव बढ़ाया है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...