16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत के 'सुदर्शन चक्र' ने मार गिराईं पाकिस्तान की 8 मिसाइलें, हमले...

भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ ने मार गिराईं पाकिस्तान की 8 मिसाइलें, हमले की कोशिश नाकाम

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सांबा, कुपवाड़ा, बारामुल्ला और पंजाब के पठानकोट को निशाना बनाने की कोशिश की है। पाकिस्तान ने ड्रोन के साथ-साथ इन शहरों में मिसाइल से अटैक करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान की तरफ से सांबा, आरएसपुरा, अरनिया और सतवारी सेक्टर पर 8 मिसाइलें दागीं गईं। भारत ने अपने सुरक्षा चक्रव्यूज S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। हालांकि, एहतियात बरतते हुए अमृतसर से लेकर जम्मू तक ब्लैकआउट कर दिया गया है।

आर्टिलरी से फायरिंग भी कर रहा पाकिस्तान
जम्मू संभाग के सांबा में पूरी तरह से ब्लैकआउटकर दिया गया है। लगातार सायरन बजने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। जम्मू में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है। पंजाब के अमृतसर और पठानकोट में भी ब्लैकआउट किया गया है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों भारी फायरिंग कर रहा, भारतीय सेना इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इस बीच राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को तबाह किया गया है। जैसलमेर के आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी गई है।

कल भी नाकाम किया था PAK का हमला
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने कल रात भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। इस हमले को भी भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया था। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया था। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी थी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी मंत्रियों के आतंकियों के साथ संबंध हैं। हम पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने को तैयार हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...