7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयखराब मौसम की वजह से पाकिस्तान में भटका इंडिगो का विमान, कई...

खराब मौसम की वजह से पाकिस्तान में भटका इंडिगो का विमान, कई उड़ानों को किया गया डायवर्ट

Published on

नई दिल्ली

अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान खराब मौसम के कारण भटक गई। इंडिगो का विमान पाकिस्तान में लाहौर के पास भटक गया था। यह करीब 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पुहंच गया। फ्लाइट रडार के अनुसार, भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया। पाक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नई बात नहीं है क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी अनुमति है।

इस बीच, सीएए द्वारा जारी अलर्ट के चलते हवाईअड्डों पर खराब दृश्यता के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और देरी की गई। सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि उसने लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी रात 11:30 बजे तक बढ़ा दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजिविलिटी 5,000 मीटर थी।

खराब दृश्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानें इस्लामाबाद की ओर मोड़ दी गईं। इस बीच, अबू धाबी से इस्लामाबाद जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट को मुल्तान डायवर्ट कर दिया गया। जेद्दा-लाहौर की एक उड़ान को भी मुल्तान की ओर मोड़ दिया गया। डॉन ने बताया कि लाहौर से मदीना और कराची से लाहौर के लिए पीआईए की उड़ानें और साथ ही लाहौर से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की उड़ानों में देरी हुई।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...