10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयईरान की महिला बेंगलुरु में धरने पर बैठी, अपने देश पर लगाया...

ईरान की महिला बेंगलुरु में धरने पर बैठी, अपने देश पर लगाया लड़कियों को जहर देने का आरोप

Published on

बेंगलुरु,

इस्लामिक देश ईरान में लड़कियों की स्कूलिंग को रोकने के लिए खाने में जहर देने के मामले सामने आने के बाद से विरोध प्रदर्शन जारी है. इस मामले को लेकर भारत के बेंगलुरु में भी ईरान की एक महिला ने चर्च स्ट्रीट में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ईरानी महिलाओं को न्याय दिलाने में मदद करने में भारत के समर्थन की अपील की है.

बेंगलुरु में प्रदर्शन कर रही निकू का कहना है कि सैकड़ों ईरानी महिलाओं पर रसायनों के साथ हमला किया गया है. उम्र कोई बंधन नहीं है. यहां तक ​​कि प्राथमिक स्कूल के बच्चों पर भी हमला किया गया है. महिला प्रदर्शनकारी निकू ने कहा, ‘हम हिजाब के खिलाफ नहीं हैं. हम जबरन हिजाब के खिलाफ हैं.’ वह ईरान में महिलाओं पर रासायनिक हमले के खिलाफ आवाज उठाने वाली भारत की पहली ईरानी महिला प्रदर्शनकारी हैं.

ईरान में स्कूली छात्राएं बीमार
बता दें कि ईरान में लड़कियों के स्कूलों पर संदिग्ध रासायनिक हमलों के बाद सैकड़ों स्कूली छात्राओं को ईरान भर के अस्पतालों में ले जाया गया. ईरान की स्कूली छात्राओं में अस्पष्टीकृत बीमारियां पिछले साल नवंबर से देखी जा रही हैं. ब्लूमबर्ग ने बताया कि अब तक एक दर्जन से ज्यादा शहरों में कम से कम 300 लड़कियों का इलाज अज्ञात मूल के विभिन्न लक्षणों के लिए किया गया है.

छात्राओं की पढ़ाई रोकना चाहता है प्रशासन?
सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ लोग स्कूली छात्राओं को जहर दे रहे थे, जिसका मकसद लड़कियों की पढ़ाई बंद करना था. इसे लेकर ईरान की राजधानी तेहरान और देश के अन्य शहरों में जहर के संदिग्ध हमलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. सोशल मीडिया पर भी वहां से कई वीडियो सामने आ रहे हैं.

नवंबर 2022 में सामने आया पहला मामला
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, जहर देने की पहला मामला 30 नवंबर को कोम शहर से सामने आया था, जब एक हाई स्कूल की 18 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 14 फरवरी को कोम में एक अन्य घटना में, 13 स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद राज्य से संबद्ध तस्नीम समाचार एजेंसी ने बताया कि सभी को जहर दिया गया. स्थानीय मीडिया, फार्स न्यूज के अनुसार, राजधानी तेहरान में स्कूली छात्राओं को जहर दिए जाने की भी खबरें आई हैं, जहां 35 को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...