4.8 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयइरशाद! दोस्ती जब किसी से की जाए, दुश्मनों की भी राय ली...

इरशाद! दोस्ती जब किसी से की जाए, दुश्मनों की भी राय ली जाए…, जिंदगी पर राहत इंदौरी की 10 शारियां

Published on

राहत इंदौरी ने तमाम गजलों, शायरियों और गीतों के जरिए अपने दिल की बात दुनिया तक पहुंचाई है। वह गंभी शायर होने के साथ-साथ युवाओं के भी दिल के गरीब थे। सोशल मीडिया पर उनकी गजल का एक हिस्सा बुलाती है मगर जाने का नहीं… खूब वायरल रहा है। हम आपके लिए राहत साहब की कुछ शेर लेकर आए हैं जो जिंदगी के कई हालातों पर सटीक बैठते हैं और आपकी भावनाओं को जुबान देते हैं।

1. आंख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखो
जिंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो।

2. उस की याद आई है सांसो जरा आहिस्ता चलो
धड़कनों से भी इबादत में खलल पड़ता है।

3. दोस्ती जब किसी से की जाए
दुश्मनों की भी राय ली जाए।

4. न हम-सफर न किसी हम-नशीं से निकलेगा
हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा।

5. शाखों से टूट जाएं वो पत्ते नहीं हैं हम
आंधी से कोई कह दे कि औकात में रहे।

6. घर के बाहर ढूंढता रहता हूं दुनिया
घर के अंदर दुनिया-दारी रहती है।

7. हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैं
मोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं।

8. रात की धड़कन जब तक जारी रहती है
सोते नहीं हम जिम्मेदारी रहती है।

9. तुझ से मिलने की तमन्ना भी बहुत है लेकिन
आने जाने में किराया भी बहुत लगता है।

10. दिन ढल गया तो रात गुज़रने की आस में
सूरज नदी में डूब गया हम गिलास में।

राहत इंदौरी का जन्म एक जनवरी 1950 को हुआ था। उन्होंने इंदौर से ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी। राहत साहब ने अपने करियर की शुरुआत मुशायरों से की थी। इसके बाद उन्होंने ऐसी शायरियां, गजलें और गीत लिखें जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this